न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: धामी आज दिल्ली में, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात; राज्यसभा सीट पर भी होगी चर्चा BIG BREAKING:: ग्राम प्रधान नीरज चौहान के चाचा अशोक चौहान का निधन, दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार BIG BREAKING:: हिमालयी विकास को विज्ञान की नई उड़ान! CM धामी ने जारी की ‘विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026’, GEP से खुलेगा प्राकृतिक संपदा की असली कीमत का रास्ता BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग!
Home » कार्यवाही » “उत्तराखंड में फर्जी लाइसेंस के सहारे हथियारों का खेल! STF की बड़ी कार्रवाई में दो आरोपी दबोचे गए, पूछताछ में हुए अहम खुलासे”

“उत्तराखंड में फर्जी लाइसेंस के सहारे हथियारों का खेल! STF की बड़ी कार्रवाई में दो आरोपी दबोचे गए, पूछताछ में हुए अहम खुलासे”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रपुर/काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” विजन के तहत प्रदेश में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है।

एसटीएफ ने देर रात रुद्रपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन अवैध हथियार, आठ कारतूस, दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस और एक कार की चाबी बरामद की गई है।

एसटीएफ के अनुसार यह कार्रवाई काशीपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमे की विवेचना के क्रम में की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में काशीपुर निवासी सौरभ अग्रवाल और उसका चालक अमित पाल शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमं


त्री के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई

प्रदेश में फर्जी और संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की जांच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लगातार चल रही है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन में एसटीएफ राज्यभर में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए हथियार लाइसेंसों की सत्यता की जांच कर रही है।

इसी अभियान के तहत 4 जून 2026 को काशीपुर कोतवाली में फर्जी शस्त्र लाइसेंसों से संबंधित एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से एसटीएफ की कई टीमें लगातार जांच और दबिश की कार्रवाई में जुटी हुई थीं।

10 जून को हुई थी बड़ी बरामदगी

एसटीएफ ने बताया कि 10 जून की रात उत्तराखंड एसटीएफ और ऊधमसिंहनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने काशीपुर क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार से चार अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद किए थे। जांच में सामने आया कि बरामद हथियारों और फर्जी लाइसेंसों का संबंध सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और दीप्ति अग्रवाल से है।

ALSO READ  "नदी में छिपाई थी तस्करी की साजिश! शीशम की बेशकीमती लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली वन विभाग ने दबोची, माफिया फरार"

इस मामले में सौरभ अग्रवाल फरार चल रहा था। उसकी तलाश के लिए एसटीएफ की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं।

रुद्रपुर में दबोचे गए आरोपी

एसएसपी एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ रुद्रपुर क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

देर रात एसटीएफ की टीम ने रुद्रपुर रोडवेज के पास घेराबंदी कर सौरभ अग्रवाल और उसके चालक अमित पाल को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक 12 बोर पम्प एक्शन बंदूक, एक .30 बोर ऑटोमैटिक पिस्टल, एक .32 बोर ऑटोमैटिक पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद हुए।

पुलिस ने बरामद सभी हथियारों और दस्तावेजों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

साक्ष्य छिपाने की कोशिश भी आई सामने

पूछताछ में एक और महत्वपूर्ण खुलासा सामने आया है। एसटीएफ के अनुसार 10 जून को जिस स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए थे, उसे आरोपी अमित पाल ने साक्ष्य मिटाने और पुलिस से बचाने की नीयत से काशीपुर की एक पार्किंग में छिपाकर खड़ा कर दिया था।

कार की चाबी भी आरोपी के कब्जे से बरामद की गई है। पुलिस अब इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पूछताछ में हुए कई सनसनीखेज खुलासे

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जांच के दौरान कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

ALSO READ  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन! सील तोड़कर चल रहा था स्टोन क्रेशर, मालिक पर मुकदमा दर्ज – अब दोबारा लगा ताला, अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप

एसटीएफ इन सूचनाओं को विकसित कर रही है और जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर अन्य संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस धारकों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

अब तक 12 अवैध हथियार और 315 कारतूस बरामद

एसटीएफ के अनुसार फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

जांच के दौरान अब तक 12 अवैध हथियार, 315 कारतूस और कई फर्जी एवं कूटरचित शस्त्र लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई उत्तराखंड में अवैध हथियारों के नेटवर्क और फर्जी लाइसेंस रैकेट पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

हजारों लाइसेंसों का सत्यापन जारी

एसटीएफ ने बताया कि राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानांतरित होकर आए हजारों शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन अभी भी जारी है। जांच के दौरान यदि किसी भी लाइसेंस में अनियमितता या फर्जीवाड़ा पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस न केवल कानून व्यवस्था बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक शांति के लिए भी गंभीर खतरा हैं। ऐसे मामलों में उत्तराखंड पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है।

जनता से भी मांगी मदद

एसटीएफ ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को फर्जी या संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह तुरंत एसटीएफ को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

ALSO READ  “रिश्तेदारी की आड़ में चोरी: कीमती जेवरात और iPhone के साथ आरोपी गिरफ्तार”

एसटीएफ ने इसके लिए अपना संपर्क नंबर 9412029536 भी जारी किया है।

बरामदगी एक नजर में

01 पम्प एक्शन बंदूक 12 बोर

01 ऑटोमैटिक पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन

01 ऑटोमैटिक पिस्टल .30 बोर मय मैगजीन

08 जिंदा कारतूस

02 फर्जी शस्त्र लाइसेंस

01 कार की चाबी

गिरफ्तार आरोपी

1. सौरभ अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल, निवासी काशीपुर, ऊधमसिंहनगर

2. अमित पाल पुत्र प्रमोद पाल, निवासी कटोराताल, काशीपुर, ऊधमसिंहनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 9 1 6
Users Today : 733
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 9 1 6
Users Today : 733
Users Yesterday : 1573