न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » कार्यवाही » “₹9.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी आखिरकार गिरफ्तार – ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

“₹9.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी आखिरकार गिरफ्तार – ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 12 जून 2025:कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर प्लांट के नाम पर लगभग 9.90 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।यह मामला 8 नवम्बर 2024 को दर्ज हुआ था, जब वादी जितेन्द्र चौहान पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी ग्राम फूलगढ़, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार ने पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया कि आरोपियों ने प्लांट की रजिस्ट्री कराने के बहाने उससे ₹9,90,000 की धोखाधड़ी की। जब पीड़ित ने प्लांट की रजिस्ट्री की मांग की तो उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।इस मामले में थाना ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 813-814/2024, धारा 420, 504, 506 भा.दं.वि. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में वांछित एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 जून 2025 को पुलिस टीम ने आलोक कुमार पुत्र मदन लाल, निवासी मोहल्ला लक्कड़हारन, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार को टिहरी विस्थापित कॉलोनी, थाना रानीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

आवश्यक कानूनी कार्यवाही के उपरांत आरोपी को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक रणवीर रमोला
  • कांस्टेबल संदीप कुमार

 

ALSO READ  BIG BREAKING:शिवलोक लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: ज्वेलर्स का पीछा कर लूट करने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चांदी के सिक्के-मूर्ति और Apple फोन बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 6 1
Users Today : 918
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 6 1
Users Today : 918
Users Yesterday : 1033