न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा? BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर मंत्री प्रदीप बत्रा का त्वरित एक्शन, जनसुनवाई में सुनीं फरियादें; जरूरतमंदों को बांटे राहत कोष के चेक! BIG BREAKING:: बडेडी में राव काले खान की विशाल जनसभा, मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ने का नेताओं ने किया आह्वान
Home » संदेश » BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित

BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में शुक्रवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर सेनानायक आयुष अग्रवाल (आईपीएस) सहित वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम के दौरान सेनानायक आयुष अग्रवाल एवं अन्य उच्चाधिकारियों ने वाहिनी के स्वच्छता कर्मियों को कंबल वितरित कर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया।सेनानायक ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने सभी से स्वच्छता, सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपसेनानायक मनीषा जोशी, उपसेनानायक जोधराम जोशी, सहायक सेनानायक प्रदीप पंत, शिविरपाल राजेश बिष्ट, आरआई आरटीसी गणेश लाल, आरआई एटीसी महिपाल सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक मंगल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  "विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित हरिद्वार का महाअभियान: डीएम मयूर दीक्षित ने रोपा रुद्राक्ष, 9 हजार पौधों वाले बायोडायवर्सिटी पार्क से गूंजा हरियाली का संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 9 8
Users Today : 272
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 6 9 8
Users Today : 272
Users Yesterday : 844