न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Home » संदेश » BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ

BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके उपरांत नवोदय नगर पुलिस लाइन गेट से कलेक्ट्रेट आवासीय कॉलोनी तक नगर पालिका कर्मचारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा था, वहीं लाल बहादुर शास्त्री का सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए।

राजीव शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित समाज का निर्माण संभव है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता एवं जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "हेलमेट है जीवन का सुरक्षा कवच! हरिद्वार में सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली, एसपी जितेंद्र मेहरा ने दिखाई हरी झंडी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 9 4
Users Today : 551
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 9 4
Users Today : 551
Users Yesterday : 1033