(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद हरिद्वार के राजकीय, अशासकीय एवं निजी माध्यमिक तथा प्राथमिक विद्यालयों के शीतकालीन समय में संशोधन किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 से सभी विद्यालय सुबह 7:45 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक संचालित होंगे।
इससे पहले विद्यालयों का संचालन सुबह 8:45 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक निर्धारित था। नए समय के अनुसार अब स्कूल एक घंटे पहले शुरू होंगे और छुट्टी भी एक घंटे पहले होगी।
जारी आदेश में बताया गया है कि हरिद्वार की भौगोलिक परिस्थितियों, मौसम की स्थिति, विभिन्न शिक्षक संगठनों के अनुरोध तथा जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों की समय-सारणी में बदलाव किया गया है।
प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं उप शिक्षा अधिकारियों को संशोधित समय-सारणी का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले के सभी राजकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को भी नए समय के अनुसार विद्यालय संचालन करने को कहा गया है।
नई समय-सारणी 15 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों, शिक्षक संगठनों और विद्यालयों को भेज दी गई है।








































Users Today : 622
Users Yesterday : 1033






