न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » संदेश » “हेलमेट है जीवन का सुरक्षा कवच! हरिद्वार में सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली, एसपी जितेंद्र मेहरा ने दिखाई हरी झंडी”

“हेलमेट है जीवन का सुरक्षा कवच! हरिद्वार में सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली, एसपी जितेंद्र मेहरा ने दिखाई हरी झंडी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। याद रखें, ‘हेल्मेट सिर्फ एक नियम नहीं, बल्कि आपका जीवन सुरक्षा कवच है’। दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, क्योंकि आपकी सुरक्षा ही आपके परिवार की मुस्कान है।शनिवार को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आज जगजीतपुर चौकी से भगत सिंह चौक तक एक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार जितेंद्र मेहरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।इस अवसर पर एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, संगीता धीमान, रविंद्र पाल सैनी, हरीश रावल, भारत भूषण, टीएसआई हितेश कुमार एवं प्रदीप कुमार सहित परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रैली में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अनुशासित ढंग से सहभागिता करते हुए सड़क सुरक्षा का सशक्त संदेश आमजन तक पहुँचाया।रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वाले व्यक्तियों द्वारा अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों एवं यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बातचीत न करने, ओवरस्पीडिंग से बचने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा सभी यातायात नियमों का अक्षरशः पालन करने के प्रति जागरूक करना रहा।रैली के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित बैनर, पोस्टर एवं नारों के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है, जबकि यातायात नियमों का पालन जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय पूर्ण सावधानी बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

साथ ही यह भी कहा गया कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने एवं अपने परिवार के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। अंत में अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी नागरिकों के सहयोग से ही सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है तथा एक सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था का निर्माण संभव है।

ALSO READ  "लोकतंत्र के महापर्व में SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने निभाई जिम्मेदारी, स्वयं भरकर गणना प्रपत्र दिया जागरूक नागरिक बनने का संदेश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 8
Users Today : 171
Users Yesterday : 930