न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » निरीक्षण » “बीडीओ मानस मित्तल द्वारा मोहम्मदपुर कुंहारी में सती वाले तालाब की खुदाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण”

“बीडीओ मानस मित्तल द्वारा मोहम्मदपुर कुंहारी में सती वाले तालाब की खुदाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण”

(शहजाद अली हरिद्वार)दिनांक 12 जून 2025 को खंड विकास अधिकारी श्री मानस मित्तल द्वारा ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर कुंहारी में नीति आयोग द्वारा प्रस्तावित “सती वाले तालाब” के खुदाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मनरेगा के कनिष्ठ अभियंता श्री दीपेन्द्र, ग्राम प्रधान श्री इस्तकार अहमद तथा अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

तालाब की खुदाई का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण कराया गया है, जिसकी अनुमानित लागत ₹2.45 लाख रही। निरीक्षण के दौरान तालाब की लंबाई 47 मीटर, चौड़ाई 27 मीटर तथा औसतन गहराई लगभग 3 फीट पाई गई। कार्य संतोषजनक पाया गया।

खुदाई से प्राप्त मिट्टी एवं आरबीएम का प्रयोग तालाब के चारों ओर मेड़ निर्माण में किया गया है, जिससे पानी रोकने की क्षमता में वृद्धि होगी। शेष बची हुई मिट्टी एवं आरबीएम को तालाब के पीछे सुरक्षित रूप से एकत्रित किया गया है।

खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि एकत्रित सामग्री का उपयोग पंचायत के अन्य निर्माण कार्यों जैसे सड़क मरम्मत, नाली निर्माण आदि में किया जाए, जिससे संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके।

 

ALSO READ  "धामी का चारधाम मिशन ऑन ग्राउंड! ट्रांजिट कैंप में औचक निरीक्षण, श्रद्धालुओं से सीधे लिया फीडबैक, बोले- सुविधाओं में नहीं होगी कोई कमी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 9 7
Users Today : 954
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 9 7
Users Today : 954
Users Yesterday : 1033