न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़ा परिवार, बहादराबाद पुलिस बनी देवदूत! चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मिनटों में कराया मिलन” “उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 20 लाख से अधिक नोटिस पहुंचे मतदाताओं तक” “उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात! सीएम धामी के साथ NCC महानिदेशक की अहम बैठक, सीमांत क्षेत्रों तक होगा NCC का मेगा विस्तार” “उत्तराखंड में हाई अलर्ट! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का बड़ा आदेश—24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलो” “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण” “चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार! कर्णप्रयाग-सिमली में बनेंगी हाईटेक पार्किंग, धामी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान”
Home » मुलाकात » “देवभूमि पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य स्वागत, उत्तराखंड में उत्साह का माहौल”

“देवभूमि पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य स्वागत, उत्तराखंड में उत्साह का माहौल”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए प्रदेश की ओर से शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, सनातन संस्कृति की दिव्य धरा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड में राष्ट्रपति का आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के विकास, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक महत्व को नई पहचान प्रदान करेगा।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के उत्तराखंड प्रवास को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 1 5
Users Today : 298
Users Yesterday : 1234
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 1 5
Users Today : 298
Users Yesterday : 1234