न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़ा परिवार, बहादराबाद पुलिस बनी देवदूत! चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मिनटों में कराया मिलन” “उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 20 लाख से अधिक नोटिस पहुंचे मतदाताओं तक” “उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात! सीएम धामी के साथ NCC महानिदेशक की अहम बैठक, सीमांत क्षेत्रों तक होगा NCC का मेगा विस्तार” “उत्तराखंड में हाई अलर्ट! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का बड़ा आदेश—24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलो” “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण” “चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार! कर्णप्रयाग-सिमली में बनेंगी हाईटेक पार्किंग, धामी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान”
Home » दुःखद » “भारतीय शूटिंग जगत को बड़ा झटका: प्रसिद्ध निशानेबाज एवं राष्ट्रीय कोच जसपाल राणा का निधन, उत्तराखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर”

“भारतीय शूटिंग जगत को बड़ा झटका: प्रसिद्ध निशानेबाज एवं राष्ट्रीय कोच जसपाल राणा का निधन, उत्तराखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर”

(शहजाद अली हरिद्वार) ब्रेकिंग न्यूज़। त्तराखंड और भारतीय खेल जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच Jaspal Rana का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे।

जानकारी के अनुसार, उनके हृदय में कार्डियक ब्लॉकेज की समस्या सामने आने पर स्टेंट सर्जरी की गई थी। सर्जरी के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही थी और स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया।

जौनपुर, उत्तराखंड से संबंध रखने वाले जसपाल राणा देश के सबसे सफल निशानेबाजों में गिने जाते थे। उन्होंने अपने शानदार खेल करियर के दौरान अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। वर्ष 2012 के बाद उन्होंने कोचिंग क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई और देश के कई प्रतिभाशाली निशानेबाजों को तैयार किया।

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक डबल ओलंपिक पदक विजेता Manu Bhaker को प्रशिक्षण देना रहा। मनु भाकर ने 2024 पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। फरवरी 2025 से जसपाल राणा 25 मीटर पिस्टल वर्ग में भारत के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में भी कार्यरत थे।

उनके निधन से भारतीय खेल जगत, उत्तराखंड और शूटिंग समुदाय को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके योगदान और उपलब्धियों को हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 1 7
Users Today : 300
Users Yesterday : 1234
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 1 7
Users Today : 300
Users Yesterday : 1234