न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन
Home » बयान » “उर्मिला सनावर विवाद पर सुरेश राठौड़ का बड़ा बयान, बोले- कोर्ट से मिल रही राहत, जांच में साबित होगी सच्चाई, मौका मिला तो लड़ूंगा चुनाव”

“उर्मिला सनावर विवाद पर सुरेश राठौड़ का बड़ा बयान, बोले- कोर्ट से मिल रही राहत, जांच में साबित होगी सच्चाई, मौका मिला तो लड़ूंगा चुनाव”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अभिनेत्री उर्मिला सनावर से कथित दूसरी शादी के मामले में विवादों में घिरे भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ अब अपनी छवि को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं।

हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सुरेश राठौड़ ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को लेकर खुलकर बात की और दावा किया कि कई मामलों में उन्हें न्यायालय से राहत मिल चुकी है, जबकि अन्य मामलों में भी जांच पूरी होने के बाद वे निर्दोष साबित होंगे।

कोर्ट के फैसलों का दिया हवाला

प्रेस वार्ता में सुरेश राठौड़ ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज किए गए कुछ मुकदमों को न्यायालय द्वारा खारिज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शेष मामलों की भी निष्पक्ष जांच चल रही है और उन्हें पूरा विश्वास है कि सच सामने आने पर उन्हें सभी आरोपों से मुक्ति मिलेगी। राठौड़ ने कहा कि कानून और न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है।

पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी से किया इनकार

पूर्व विधायक ने उन आरोपों को भी सिरे से खारिज किया जिनमें कहा गया था कि उन्होंने ऑडियो या वीडियो के माध्यम से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए हैं।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी भी पार्टी या उसके किसी नेता के खिलाफ गलत बयानबाजी नहीं की। उनका कहना था कि वे हमेशा पार्टी की विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं।

चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

सुरेश राठौड़ ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी अपनी मंशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वे चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से जनता के बीच सक्रिय हैं और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहे हैं।

ALSO READ  पेपर लीक पर बढ़ा संग्राम: सीबीआई जांच के समर्थन में उतरे बीजेपी सांसद व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, छात्रों की मांग पर बोले बड़ा बयान

विवाद के बाद पार्टी से हुए थे निष्कासित

गौरतलब है कि सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा सुरेश राठौड़ से जुड़े कई ऑडियो और अन्य सामग्री सार्वजनिक किए जाने के बाद मामला राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं का विषय बन गया था।इसके बाद भाजपा ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सुरेश राठौड़ को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब प्रेस वार्ता के माध्यम से राठौड़ ने अपनी सफाई पेश करते हुए संकेत दिए हैं कि वे राजनीतिक रूप से फिर से सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 6 0
Users Today : 152
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 6 0
Users Today : 152
Users Yesterday : 1368