(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं द्वारा रानीपुर विधायक आदेश चौहान के कैंप कार्यालय पर किए गए प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को पूरी तरह राजनीतिक नौटंकी बताते हुए इसे विपक्ष की हताशा और बौखलाहट का प्रतीक करार दिया है।
भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस आज जनता के बीच अपना जनाधार खो चुकी है और क्षेत्र में विधायक आदेश चौहान की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान होकर इस तरह के प्रदर्शन कर रही है।
उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा में पिछले वर्षों के दौरान सड़क, पेयजल, विद्युत, जनसुविधाओं और विभिन्न विकास कार्यों को लेकर जो काम हुए हैं, उन्हें जनता भली-भांति देख रही है।
“जनता का विश्वास भाजपा के साथ, कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी”
अतुल वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता केवल चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय दिखाई देते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे नेता बरसाती मेंढ़कों की तरह चुनावी मौसम में बाहर निकलते हैं
और जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अनावश्यक प्रदर्शन करते हैं। लेकिन जनता अब ऐसे राजनीतिक हथकंडों को समझ चुकी है।
उन्होंने दावा किया कि विधायक आदेश चौहान लगातार क्षेत्र में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। यही कारण है
कि रानीपुर विधानसभा में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच रहा है।
“विकास की राजनीति बनाम प्रदर्शन की राजनीति”
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों का भाजपा की कार्यशैली या लोकप्रियता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विधायक आदेश चौहान के विकास कार्यों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
अंत में भाजपा ने विश्वास जताया कि रानीपुर की जनता विकास और सुशासन के साथ खड़ी है तथा आने वाले चुनावों में भी भाजपा को पहले की तरह समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जनता के हितों के लिए भाजपा का विकास अभियान लगातार जारी रहेगा।
“रानीपुर में विकास पर भरोसा, भाजपा ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया राजनीतिक हताशा”


























Users Today : 23
Users Yesterday : 1030
