न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गोवर्धन पूजा पर गौमाता के चरणों में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री धामी, संत समाज के सानिध्य में दिखी सनातन संस्कृति की दिव्य झलक BIG BREAKING:: पेंशनरों के लिए बड़ी राहत! 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र और पेंशन की हर समस्या का होगा समाधान BIG BREAKING:: भगवानपुर में आधी रात को गोलियों की गूंज! पुलिस से भिड़ा कुख्यात गौतस्कर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, साथी कालू फरार BIG BREAKING:: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी से मिले राजीव शर्मा, देवभूमि के विकास और गौरवशाली विरासत की जमकर की सराहना! BIG BREAKING:: मंगलौर की जनता को मिली विकास की बड़ी सौगात, CM धामी ने किया देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण, नगर को मिला हरियाली और मनोरंजन का नया ठिकाना! BIG BREAKING:: सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करना पड़ा भारी, हरिद्वार पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा, लाइसेंसी असलहा कब्जे में लिया
Home » कार्यवाही » “कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका! टिहरी विस्थापित कॉलोनी की चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार—5 लाख की नकदी और वारदात में इस्तेमाल टैम्पो बरामद”

“कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका! टिहरी विस्थापित कॉलोनी की चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार—5 लाख की नकदी और वारदात में इस्तेमाल टैम्पो बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेले के बीच कोतवाली रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात बेचकर मिली 5 लाख रुपये की नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त टैम्पो बरामद किया है। कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई।पुलिस के अनुसार 29 जुलाई की रात गली नंबर ए-20, टिहरी विस्थापित कॉलोनी में दो मकानों में चोरी हुई थी। मामले में 4 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस की टीम गठित की गई और सीआईयू को तकनीकी सहयोग की जिम्मेदारी दी गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण किया। इस दौरान घटना में एक टैम्पो के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई। पुलिस ने लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चलाते हुए 7 अगस्त को बीएचईएल स्टेडियम के पास से अक्षय उर्फ गोलू को टैम्पो सहित गिरफ्तार किया।पूछताछ में अक्षय ने अपने साथियों सोनू सैनी और सोनू शर्मा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रावली महदूद क्षेत्र से दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात बेचकर प्राप्त 5 लाख रुपये, राजेन्द्र पाल का पुलिस कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की थी और चोरी का सोना धामपुर में एक व्यापारी को बेच दिया था। पुलिस जांच में तीनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी, उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान, राहुल थापा सहित रानीपुर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। वहीं सीआईयू टीम में निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट और कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

ALSO READ  "चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य माफियाओं पर बड़ा एक्शन: ढाबों-होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, मिलावट और ओवररेटिंग पर कसा शिकंजा"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 9 5 9
Users Today : 377
Users Yesterday : 707
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 9 5 9
Users Today : 377
Users Yesterday : 707