न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य माफियाओं पर बड़ा एक्शन: ढाबों-होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, मिलावट और ओवररेटिंग पर कसा शिकंजा”

“चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में खाद्य माफियाओं पर बड़ा एक्शन: ढाबों-होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, मिलावट और ओवररेटिंग पर कसा शिकंजा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 24 अप्रैल 2026। चारधाम यात्रा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट निर्देश दिए हैंकि जनपद में कहीं भी खाद्य पदार्थों में मिलावट या ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तीर्थयात्रियों को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग को होटल, ढाबों, दुकानों और रेस्टोरेंट में लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व मे वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने नेशनल हाईवे-334 स्थित बहादराबाद क्षेत्र के ढाबों और होटलों का निरीक्षण किया।इस दौरान कुल 14 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सभी ढाबों और होटलों में फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड और फूड लाइसेंस प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए।कार्रवाई के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। दुबे ग्रीन चिली ढाबा को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने और खराब फ्राई तेल का सही निस्तारण न करने पर नोटिस जारी किया गया।वहीं चौहान शुद्ध वैष्णव ढाबा के संचालक को चाय दुकान के रजिस्ट्रेशन पर ढाबा चलाने पर नोटिस मिला। व्यंजन वेन्यू ढाबा के मालिक को भी गलत श्रेणी के फूड रजिस्ट्रेशन पर संचालन करने के कारण चेतावनी दी गई।इसके अलावा शांतरशाह स्थित एक रिसॉर्ट होटल को अनिवार्य दस्तावेज न दिखाने, बिल पर 14 अंकों का फूड लाइसेंस नंबर अंकित न करने और खराब तेल के उचित प्रबंधन में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया गया।इसके अतिरिक्त 23 अप्रैल को पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने चंडी मंदिर से गेंडीखाता तक हाईवे किनारे स्थित ढाबों और होटलों का निरीक्षण किया।

ALSO READ  “डीएम के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापेमारी: ऋषिकेश का जनसेवा केंद्र सील, आधार–राशन–आयुष्मान कार्डों का ‘खजाना’ बरामद… जिला प्रशासन सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई!”

इस दौरान 9 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें कई स्थानों पर फूड लाइसेंस प्रदर्शित नहीं मिला। एक ढाबा बिना लाइसेंस के संचालित पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया।

प्रशासन ने साफ किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 2 6
Users Today : 216
Users Yesterday : 861