न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » परिणाम » “उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: बेटियों का परचम लहराया—हाईस्कूल में अक्षिता गोयल बनीं प्रदेश टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से रचा इतिहास, शानदार रिजल्ट से खिला प्रदेश”

“उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: बेटियों का परचम लहराया—हाईस्कूल में अक्षिता गोयल बनीं प्रदेश टॉपर, इंटर में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से रचा इतिहास, शानदार रिजल्ट से खिला प्रदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है।

इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 92.01 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम 85.11 प्रतिशत रहा।

हाईस्कूल परीक्षा में रामनगर स्थित एमपी हिंदू इंटर कॉलेज की छात्रा अक्षिता गोयल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अक्षिता ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शिक्षकों में खुशी की लहर है।

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दोनों छात्राओं की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस बार परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है। शिक्षा विभाग ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं असफल छात्रों को निराश न होने और आगे बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी गई है।

रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्र अब अपने आगे के करियर की दिशा तय करने में जुट गए हैं।

ALSO READ  बाल सदन स्कूल की छात्रा कशिश ने हाईस्कूल में मारी बाजी, 500 में से 477 अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 8 9
Users Today : 946
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 8 9
Users Today : 946
Users Yesterday : 1033