न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे”
Home » निरीक्षण » “देर रात बैरागी कैंप पहुंचे DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर, डाक कांवड़ व्यवस्थाओं का लिया जायजा”

“देर रात बैरागी कैंप पहुंचे DM मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह भुल्लर, डाक कांवड़ व्यवस्थाओं का लिया जायजा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 07 अगस्त 2026। डाक कांवड़ यात्रा के बढ़ते दबाव के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर देर रात बैरागी कैंप पार्किंग स्थल के जीरो ग्राउंड पहुंचे और डाक कांवड़ की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बैरागी कैंप पार्किंग स्थल में डाक कांवड़ वाहनों के प्रवेश एवं निकासी मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा वाहनों के आवागमन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि डाक कांवड़ वाहनों का संचालन पूरी तरह व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से हो तथा किसी भी स्थिति में जाम या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। पार्किंग स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, यातायात कर्मियों और दिशा-सूचक संकेतकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग स्थल पर डाक कांवड़ियों के ठहराव, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं लगातार प्रभावी रूप से संचालित की जाएं।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने डाक कांवड़ियों से संवाद कर उनकी सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं से राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। साथ ही निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने, अनुशासन बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

ALSO READ  जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया का सतपुली दौरा: झील निर्माण से लेकर एंगलर हट तक का निरीक्षण, टिप-इन-टॉप पर टेलिस्कोप लगाने की बनाई योजना – पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने बताया कि डाक कांवड़ यात्रा मार्ग और पार्किंग क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है तथा पर्याप्त पुलिस एवं सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि डाक कांवड़ के बढ़ते आवागमन को देखते हुए प्रत्येक व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 0 3
Users Today : 220
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 0 3
Users Today : 220
Users Yesterday : 1573