न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्राम प्रधान नीरज चौहान के चाचा अशोक चौहान का निधन, दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार BIG BREAKING:: हिमालयी विकास को विज्ञान की नई उड़ान! CM धामी ने जारी की ‘विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026’, GEP से खुलेगा प्राकृतिक संपदा की असली कीमत का रास्ता BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा
Home » बैठक » “पुरानी बसों को मिलेगा नया अवतार! उत्तराखंड में आउटडेटेड बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, रेट्रोफिट तकनीक से दौड़ेंगी सड़कों पर”

“पुरानी बसों को मिलेगा नया अवतार! उत्तराखंड में आउटडेटेड बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, रेट्रोफिट तकनीक से दौड़ेंगी सड़कों पर”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों तथा विभिन्न ऑटोमोबाइल कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।

परिवहन मंत्री ने कहा कि आज सन मोबिलिटी तथा मेगा निर्माण इन्डस्ट्रीज के साथ उत्तराखण्ड में परिवहन निगम की आउटडेटेड बसों को किस तरह से दुबारा उपयोग में लिया जा सकता है इस पर गहन चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि आउटडेटेड बसों को विद्युतीकृत एवं रेट्रोफिट टैक्नोलाॅजी के ढांचे में परिवर्तित किया जायेगा।

परिवहन मंत्री ने कहा कि सन् मोबिलिटी कम्पनी द्वारा पुरानी बसों को इलेक्ट्रिक बसों में परिवर्तित करने सम्बन्धी प्रस्तुतीकरण दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रस्ताव इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में क्रान्तिकारी परिवर्तन ला सकता है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि मेगा निर्माणन इण्डस्ट्रीज द्वारा प्रदेश के विभिन्न मार्गों पर चार्जिंग स्टेशन लगाये जाने का भी प्रस्ताव दिया गया जिस पर कम्पनी को विस्तृत कार्ययोजना बनाकर अपना प्रस्ताव विभागीय अधिकारियों के साथ साझा करने को कहा गया है।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड इलेक्ट्राॅनिक बसों की लाइव लोकेशन, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, जैसे अन्य आधुनिक तकनीकों के साथ इलेक्ट्राॅनिक बसों को बेहतर सेवा प्रदाता बनाने में सक्षम होगी।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय अरोड़ा, एमडी परिवहन रीना जोशी, अपर आयुक्त एस. के. सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा विभिन्न ऑटोमोबाइल कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ALSO READ  "कारगिल विजय दिवस 2025: हरिद्वार में शहीदों की स्मृति में शौर्य दिवस के रूप में भव्य, गरिमापूर्ण और प्रेरणादायक आयोजन की व्यापक तैयारियां शुरू"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 6 7 0
Users Today : 487
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 6 7 0
Users Today : 487
Users Yesterday : 1573