न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » बैठक » “कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट: 30 जून डेडलाइन, डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश—सड़क, सुरक्षा और सुविधाएं होंगी चाक-चौबंद”

“कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट: 30 जून डेडलाइन, डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश—सड़क, सुरक्षा और सुविधाएं होंगी चाक-चौबंद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कुंभ मेला से संबंधित कार्यों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने की रणनीति भी तय की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैकि कांवड़ यात्रा क्षेत्र में कुंभ से संबंधित जो निर्माण कार्य शीघ्र पूरे किए जा सकते हैं, उन्हें हर हाल में 30 जून तक पूर्ण कराया जाए। शेष कार्यों के लिए ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाए जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने घाटों एवं पुलों पर चल रहे कार्यों को तेजी से पूरा करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि उनके अधीन सभी निर्माणाधीन सड़कों के कार्य दो माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। नगर निगम को कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था एवं अस्थायी शौचालयों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने सिंचाई विभाग को पार्किंग व्यवस्था हेतु 31 मई से पूर्व टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने तथा पार्किंग स्थलों पर शौचालय, पेयजल एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जल संस्थान एवं पेयजल निगम को कांवड़ पटरी मार्ग और पार्किंग स्थलों पर पेयजल व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला पंचायत को अपने क्षेत्र में शौचालयों की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा कांवड़ पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने वन विभाग को यातायात बाधित करने वाले पेड़ों की लॉपिंग हेतु आवश्यक अनुमति समय से प्रदान करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को कांवड़ मार्गों पर झूलती विद्युत लाइनों को तत्काल ठीक करने तथा सभी लाइनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।एचआरडीए को शहर एवं कांवड़ पटरी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  धन सिंह रावत ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में निर्माण सामग्री सड़क किनारे न रखी जाए, जिससे यातायात बाधित न हो। साथ ही सड़कों के गड्ढों को शीघ्र भरने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी, अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 6
Users Today : 176
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 6
Users Today : 176
Users Yesterday : 861