न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “रुड़की में एआरटीओ का ताबड़तोड़ एक्शन: दफ्तर के बाहर चल रही अवैध ‘सेटिंगबाज़ी’ पर बड़ा छापा, सीएससी सेंटर सीज… दलालों में मचा हड़कंप, भ्रष्टाचार पर सख्त वार!”

“रुड़की में एआरटीओ का ताबड़तोड़ एक्शन: दफ्तर के बाहर चल रही अवैध ‘सेटिंगबाज़ी’ पर बड़ा छापा, सीएससी सेंटर सीज… दलालों में मचा हड़कंप, भ्रष्टाचार पर सख्त वार!”

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। रुड़की में एआरटीओ जितेंद्र चांद इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मंगलवार को एआरटीओ ने अपने कार्यालय के बाहर संचालित हो रही दुकानों और संदिग्ध गतिविधियों पर बड़ी छापेमारी की।इस कार्रवाई से कार्यालय परिसर के बाहर अनाधिकृत रूप से काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान एक सीएससी सेंटर को भी सीज किया गया, जहां बिना अनुमति के कार्य किए जा रहे थे।

एआरटीओ की इस सख्त कार्रवाई को हाल ही में किसान यूनियन द्वारा दिए गए ज्ञापन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 5 मई को किसान यूनियन के कार्यकर्ता एआरटीओ कार्यालय पहुंचे थे और उन्होंने कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था, जिसमें कार्यालय के बाहर हो रही अनियमितताओं की शिकायत भी शामिल थी।

 “भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा” — एआरटीओ जितेंद्र चांद

एआरटीओ जितेंद्र चांद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी व्यक्ति या संस्था बिना अनुमति के कार्य कर रही है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और कार्यालय के बाहर चल रही अवैध गतिविधियां पूरी तरह बंद कराई जाएंगी।

 “जनता को मिले पारदर्शी और आसान सेवा”

उन्होंने अपने कर्मचारियों को भी सख्त निर्देश दिए कि एआरटीओ कार्यालय में आने वाले लोगों के कार्य बिना किसी देरी और परेशानी के पूरे किए जाएं। किसी भी प्रकार की दलाली या अनाधिकृत हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहे हैं कि प्रशासन अब एआरटीओ कार्यालय के आसपास फैले अवैध नेटवर्क पर सख्ती से लगाम कसने के मूड में है।

 “छापेमारी आगे भी जारी रहेगी”

एआरटीओ ने यह भी साफ किया कि यह कार्रवाई एक बार की नहीं है, बल्कि आगे भी लगातार अभियान चलाकर अनियमितताओं को खत्म किया जाएगा।कुल मिलाकर, रुड़की एआरटीओ की यह कार्रवाई न केवल भ्रष्टाचार पर प्रहार है, बल्कि आम लोगों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम भी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 6
Users Today : 176
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 6
Users Today : 176
Users Yesterday : 861