(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक ही दिन UKPSC और UPSSSC परीक्षाएं तय होने पर अभ्यर्थी कई दिनों से UKPSC कार्यालय के बाहर परीक्षा तिथि बदलने की मांग को लेकर बैठे थे धरने पर।
अभ्यर्थियों के विरोध के बीच उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-2025 की भौतिक शास्त्र और नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी हैं।
आयोग के अनुसार 9 मई 2026 को प्रस्तावित Physics और 10 मई 2026 को प्रस्तावित Civics की लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा अगले आदेश तक टाल दी गई है।
यह निर्णय 4 मई 2026 को आयोजित आयोग की बैठक में लिया गया, जो विज्ञापन संख्या A-3/S-1/DR(L.I.C)/2025 के अंतर्गत प्रस्तावित थी।
UKPSC ने स्पष्ट किया हैकि नई परीक्षा तिथियों की घोषणा अलग से आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर की जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
परीक्षा स्थगन से हजारों उम्मीदवारों की तैयारी रणनीति प्रभावित हुई है।हालांकि अब सभी अभ्यर्थी आयोग की अगली घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।




































Users Today : 49
Users Yesterday : 3383
