न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » फैसला » “कड़ाके की ठंड ने थामा हरिद्वार का जनजीवन, शीतलहर के कहर से नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद — बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला”

“कड़ाके की ठंड ने थामा हरिद्वार का जनजीवन, शीतलहर के कहर से नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद — बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तर भारत में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड, बर्फीली हवाओं और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को कल एक दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह आदेश जिला अधिकारी/मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार की ओर से जारी किया गया है, जो पूरे जिले में लागू रहेगा। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता बेहद कम हो गई है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका के साथ-साथ बच्चों के बीमार होने का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने भी शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।

स्कूल बंदी का यह आदेश सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और अल्पसंख्यक विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि कुछ स्कूल परिस्थितियों के अनुसार ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई जारी रख सकते हैं, जिसकी सूचना विद्यालय स्तर से दी जाएगी।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक बाहर न भेजें। यदि ठंड का प्रकोप जारी रहा, तो आगे भी स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ाई जा सकती हैं।

ALSO READ  कोलकाता हाईकोर्ट का फैसला: मोहम्मद शमी देंगे हर महीने पत्नी हसीन जहां और बेटी को 4 लाख रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 9
Users Today : 52
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 9
Users Today : 52
Users Yesterday : 930