न्यूज़ फ्लैश
“पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत” “Haridwar:40वीं वाहिनी PAC में गूंजी परेड की गूंज, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने लिया मान-प्रणाम; शस्त्रागार से लेकर आवासीय निर्माण तक व्यवस्थाओं का किया सघन निरीक्षण”
Home » कार्यवाही » “रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर दबोचे, झाड़ियों से 04 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद”

“रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर दबोचे, झाड़ियों से 04 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)रानीपुर। कोतवाली रानीपुर पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी हुई चार बाइक बरामद की है।

राजपाल पुत्र नाथीराम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार द्वारा अपनी मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 UP 11 CX 3441 को अज्ञात चोर द्वारा चिन्मय डिग्री कालेज पीठ बाजार से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करवाया गया।

वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने व पूर्व में चोरी हुए वाहनों की रिकवरी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

जिस पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी एवं सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन करते हुए 28 दिसंबर की रात्रि चैकिंग करते रुमय चिन्मय डिग्री कालेज आउटर से दो आरोपियो आर्यन भटनागर पुत्र नरेश भटनागर व हर्ष यादव पुत्र राधेश्याम यादव को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया। आरोपियो द्वारा पूछताछ पर बताया कि उक्त मोटरसाइकिल हम दोनो ने एक दो दिन पहले शाम के समय चिन्मय कालेज रानीपुर के पास मैदान से चोरी की थी तथा पकड़े जाने के डर से मोटरसाकिल को झाड़ियो मे छिपा दिया था। आरोपी आर्यन ने बताया कि इसके अलावा मैने ज्वालापुर व बहादराबाद हरिद्वार से भी मोटरसाइकिलें चोरी की है, जिन्हे हमने यहाँ झाड़ियो मे छिपाकर रखी है, आज हम दोनो इनमे से यह चोरी की मोटरसाइकिल यहां से निकालकर कहीं बेचने के लिये लेकर जा रहे थे।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी आर्यन की निशांदेही पर चिन्मय डिग्री कालेज आउटर झाड़ियो से 03 अन्य चोरी की मोटर साईकिलें अन्तर्गत धारा-35/106 B.N.S.S की बरामदगी की गयी। आर्यन भटनागर पुत्र नरेश भटनागर निवासी नरेश के मकान पर किरायेदार पीठ बाजार थाना बहादराबाद व हर्ष यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी मस्जिद वाली गली काली मंदिर के पास थाना बहादराबाद का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 4 8 1
Users Today : 802
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 4 8 1
Users Today : 802
Users Yesterday : 831