न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार–नजीबाबाद हाईवे पर प्रशासन का ताबड़तोड़ वार: अनफिट-ओवरलोड वाहनों पर सख़्त कार्रवाई, 50+ चालान, 5 वाहन जब्त, ₹2 लाख से अधिक वसूली”

“हरिद्वार–नजीबाबाद हाईवे पर प्रशासन का ताबड़तोड़ वार: अनफिट-ओवरलोड वाहनों पर सख़्त कार्रवाई, 50+ चालान, 5 वाहन जब्त, ₹2 लाख से अधिक वसूली”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार–नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अनफिट एवं ओवरलोड वाहनों के कारण उत्पन्न हो रही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से आज परिवहन विभाग, हरिद्वार द्वारा एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा एवं संभागीय निरीक्षक, हरिद्वार के संयुक्त नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस के सहयोग से सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान संभागीय निरीक्षक, हरिद्वार आनंद वर्धन द्वारा वाहनों की तकनीकी फिटनेस, संरचनात्मक स्थिति एवं भार क्षमता की गहन जांच की गई, जबकि हरिद्वार पुलिस द्वारा दस्तावेज़ों, ड्राइविंग लाइसेंस तथा यातायात नियमों के अनुपालन की जांच सुनिश्चित की गई। टास्क फोर्स चिड़ियापुर प्रभारी श्री भारत भूषण, इंटरसेप्टर हरिद्वार प्रभारी श्रीमती वरुणा सैनी, यातायात सहायक उपनिरीक्षक श्री संजय चौहान एवं यातायात निरीक्षक श्री हितेश कुमार की संयुक्त टीम द्वारा मार्ग पर व्यापक स्तर पर चेकिंग की गई।जांच के दौरान बड़ी संख्या में वाहन निर्धारित भार क्षमता से अधिक ओवरलोड, तकनीकी रूप से अनफिट, बिना वैध प्रपत्रों, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं बिना नंबर प्लेट के संचालित पाए गए।

कार्रवाई से बचने के प्रयास में कुछ वाहन चालक अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए, जिनके विरुद्ध वाहन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान 50 से अधिक वाहनों के चालान किए गए तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 5 वाहनों को जब्त किया गया। इस दौरान ₹2 लाख से अधिक का संयोजन शुल्क वसूल किया गया।

सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए गए, जिससे रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़े एवं दुर्घटनाओं की संभावना में कमी लाई जा सके।परिवहन विभाग एवं हरिद्वार पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अनफिट एवं ओवरलोड वाहनों के संचालन के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की संयुक्त, सघन एवं सख़्त प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।साथ ही वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों की तकनीकी फिटनेस सुनिश्चित करें, निर्धारित भार सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों का अनुपालन करते हुए सड़क सुरक्षा में प्रशासन का सहयोग करें।

ALSO READ  "ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका: ताबड़तोड़ छापेमारी में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 80 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ दो शातिर तस्कर रंगे हाथ दबोचे!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 1 2
Users Today : 65
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 1 2
Users Today : 65
Users Yesterday : 930