न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » बैठक » “विकास की रफ्तार होगी दोगुनी, शिवालिक नगर बनेगा स्वच्छ-सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर — बोर्ड बैठक में 30 से अधिक जनहित प्रस्ताव पारित”

“विकास की रफ्तार होगी दोगुनी, शिवालिक नगर बनेगा स्वच्छ-सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर — बोर्ड बैठक में 30 से अधिक जनहित प्रस्ताव पारित”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित सभी सभासदों की सर्वसम्मति से स्वच्छता व्यवस्था, निर्माण कार्यों, पथ प्रकाश व्यवस्था, पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित 30 से अधिक प्रस्तावों को पारित किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका का मुख्य उद्देश्य शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत सभी प्रस्तावों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर उतारा जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके। बैठक में सभासदों ने भी अपने-अपने वार्डों से संबंधित समस्याओं, जन अपेक्षाओं एवं विकासात्मक सुझावों को रखा, जिन पर सकारात्मक चर्चा के उपरांत निर्णय लिए गए। यह बोर्ड बैठक नगर पालिका शिवालिक नगर के विकासात्मक दृष्टिकोण, जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे आने वाले समय में नगर के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र अवस्थी, पंकज कुमार, नूतन वर्मा, हरिओम चौहान, शीतल पुंडीर, बृजलेश, अमरदीप सिंह, डॉ राजकुमार यादव, राधेश्याम कुशवाहा, रमेश पाठक, अरुणा देवी, गरिमा सिंह, दीपक नौटियाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तारीक खान व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ALSO READ  "उत्तराखंड के विकास का महा ब्लूप्रिंट तैयार! मुख्यमंत्री धामी ने नीति आयोग के साथ की हाईलेवल बैठक, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और जल संरक्षण पर बनेगी नई नीति"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 6
Users Today : 49
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 6
Users Today : 49
Users Yesterday : 930