न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » बैठक » “दिल्ली दरबार में गूंजी भेल कर्मचारियों की आवाज, सीएमडी से सीधी वार्ता के बाद जल्द समाधान का भरोसा—मृतक आश्रित कोटा, लैपटॉप और इंसेंटिव बढ़ाने जैसे बड़े मुद्दों पर बनी सहमति”

“दिल्ली दरबार में गूंजी भेल कर्मचारियों की आवाज, सीएमडी से सीधी वार्ता के बाद जल्द समाधान का भरोसा—मृतक आश्रित कोटा, लैपटॉप और इंसेंटिव बढ़ाने जैसे बड़े मुद्दों पर बनी सहमति”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। दिनांक 2 अप्रैल 2026 को भेल मजदूर कल्याण परिषद (इंटक) हरिद्वार का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस नेता राजवीर चौहान के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित भेल के सीरी फोर्ट कॉर्पोरेट कार्यालय पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल ने भेल के सीएमडी एवं कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) से मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा।बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख मुद्दों में आर्टिजन भर्ती में मृतक आश्रित कोटा को मृतक कर्मचारियों के परिजनों से ही भरने की मांग उठाई।

इसके अलावा वेज एग्रीमेंट के अनुरूप कर्मचारियों को दूसरा लैपटॉप उपलब्ध कराने, इंसेंटिव स्कीम की राशि बढ़ाने, केंद्रीय विद्यालयों में पूर्व की भांति कक्षा 1 से प्रवेश शुरू करने तथा मैक्स चिकित्सालय देहरादून को पुनः भेल हरिद्वार के पैनल में शामिल करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।भेल प्रबंधन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों पर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधन के इस रुख से कर्मचारियों में उम्मीद जगी है।

दिल्ली में हुई इस बैठक की जानकारी बाद में भेल हरिद्वार स्थित हिप मेन गेट के बाहर एक कम्युनिकेशन मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों को दी गई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के निष्कर्ष साझा किए और कर्मचारियों को एकजुट रहने का संदेश दिया। बैठक के कुछ छायाचित्र भी कर्मचारियों के बीच साझा किए गए।

ALSO READ  "नैनीताल में विकास की बड़ी समीक्षा: प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने कसा प्रशासनिक शिकंजा, जनहित योजनाओं को तेज़ रफ्तार देने के सख्त निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 4
Users Today : 31
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 4
Users Today : 31
Users Yesterday : 728