न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » प्रदर्शन » “बहादराबाद टोल प्लाजा पर सियासी संग्राम: विधायक रवि बहादुर समर्थकों के साथ धरने पर बैठे, 2 घंटे टोल फ्री—स्थानीय लोगों के सम्मान और अधिकारों को लेकर उठी जोरदार आवाज, सरकार पर साधा निशाना”

“बहादराबाद टोल प्लाजा पर सियासी संग्राम: विधायक रवि बहादुर समर्थकों के साथ धरने पर बैठे, 2 घंटे टोल फ्री—स्थानीय लोगों के सम्मान और अधिकारों को लेकर उठी जोरदार आवाज, सरकार पर साधा निशाना”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कांग्रेस विधायक रवि बहादुर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए।उनके साथ कांग्रेस नेता राजबीर चौहान और मनोज धनगर भी मौजूद रहे। सभी ने टोल कर्मचारियों पर स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने के गंभीर आरोप लगाए।

“स्थानीय लोगों का सम्मान जरूरी है, बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी” — रवि बहादुर

प्रदर्शन के दौरान माहौल इतना गरमाया कि विधायक समर्थकों ने टोल प्लाजा के बैरियर तोड़ दिए और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।इसके बाद विधायक रवि बहादुर खुद समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक टोल से गुजरने वाले सभी वाहनों को बिना शुल्क के निकाला गया, जिससे प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई।

“हम कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन टोल कर्मियों का रवैया नहीं बदला” — राजबीर चौहान 

मौके पर लंबे समय तक टोल प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा,

जिससे प्रदर्शनकारियों का आक्रोश और बढ़ गया। बाद में कांग्रेस युवा मोर्चा के लक्ष्य चौहान और अन्य कार्यकर्ता बातचीत के लिए टोल प्रबंधन के पास पहुंचे।टोल मैनेजर ने सफाई देते हुए कहा कि वे केवल कर्मचारी हैं और विधायक की मांगों को भारत सरकार व एनएचएआई तक पहुंचा सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि रोजाना लगभग 5000 स्थानीय वाहनों को बिना शुल्क के टोल से गुजरने दिया जाता है और इसका पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाता है।

“स्थानीय लोगों को राहत मिलनी चाहिए, लेकिन सिस्टम में सुधार भी जरूरी है” — मनोज धनगर

विधायक रवि बहादुर ने कहा कि वे शांतिपूर्ण वार्ता के उद्देश्य से वहां पहुंचे थे, लेकिन टोल प्रबंधन की ओर से बातचीत में देरी और स्थानीय लोगों के सम्मान की अनदेखी के चलते उन्हें सख्त कदम उठाना पड़ा।उन्होंने मांग की कि स्थानीय निवासियों को पूर्ण टोल फ्री सुविधा दी जाए, उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार हो और टोल प्लाजा पर स्थानीय कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और प्रशासन पर भी स्थिति संभालने का दबाव बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861