न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » निर्देश » “हरिद्वार में कचरे पर सख्त हुए डीएम मयूर दीक्षित! गीला-सूखा कूड़ा अलग करने से लेकर फैक्ट्रियों पर कार्रवाई तक के दिए कड़े निर्देश, स्वच्छ और सुंदर हरिद्वार के लिए शुरू हुई बड़ी मुहिम!”

“हरिद्वार में कचरे पर सख्त हुए डीएम मयूर दीक्षित! गीला-सूखा कूड़ा अलग करने से लेकर फैक्ट्रियों पर कार्रवाई तक के दिए कड़े निर्देश, स्वच्छ और सुंदर हरिद्वार के लिए शुरू हुई बड़ी मुहिम!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनपद में सभी अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था का उचित प्रबन्धन करे जिसमें गीला कूड़ा एवं सुखा कूड़ा को पृथक करते हुए,उसका उचित निस्तारण करना सुनाश्चित करे,

उन्होंने नगर निगम नगर पालिका ,नगर पंचायतों,जिला पंचायत ,पंचायतराज विभाग को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का उचित प्लान बनाते हुए सफाई करना सुनाश्चित करे।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए है कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाले कूड़े के उचित निस्तारण हेतु सभी प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए, गाँव से निकलने वाले कूड़े का उचित निस्तारण किया जाए।

बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनपद में साफ सफाई व्यवस्था शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक सफाई व्यवस्था निरंतर बेहतर ढंग से की जाएं तथा घरो से,फैक्ट्रियों से,दुकानों से,होटल ढाबों से,चिकित्सालयों से निकलने वाले कूड़े कचरे एवं ठोस अपशिष्ट के

लिए जिसमें गीला कूड़ा एवं सुखा कूड़ा के उचित निस्तारण के लिए बेहतर ढंग से कार्य योजना तैयार करे, जिसमें प्लास्टिक कूड़ा, ठोस अपशिष्ट/मेडिकल वेस्ट,सेनेटरी नपकिन, डाइपर के उचित निस्तारण हेतु कूड़ा वाहनों में चार तरह के कंटेनर रखने के निर्देश दिए तथा कूड़े का उचित निस्तारण किया जाए।

ALSO READ  "हरिद्वार में अपर सचिव का औचक दौरा: महिला समूहों की कुकीज़ से लेकर सिंघाड़ा आटा तक, गुणवत्ता पर रही पैनी नजर"

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को भी निर्देश दिए है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले कूड़े कचरे का उचित निस्तारण किया जाए,यदि किसी फैक्ट्रियों द्वारा नहीं किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनाश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि स्वच्छता अभियान में छात्र छात्राओं की भागीदारी भी सुनाश्चित की जाए तथा स्वच्छता के बारे में निबंध,पेंटिंग प्रतियोगिता भी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नोडल अधिकारी स्वच्छता को यह भी निर्देश दिए है कि जनपद में सभी विभागों द्वारा किए जा रहे सफाई कार्यों के संबंध में प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए

तथा जिन विभागों एवं अधिकारियों द्वारा सफाई के संबंध में कोई भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो ऐसे विभागों की सूची तैयार कर उन्हें प्रेषित की जाए,जिससे कि संबंधित विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा सके।

जिलाधिकारी ने आम जनमानस से भी अपेक्षा की है कि जनपद में चलाए जा रहे सफाई अभियान में सभी अपना पूर्ण सहयोग करे तथा सफाई के संबंध में किसी को कोई सुझाव एवं समस्या के लिए विकास भवन में स्थापित स्वच्छता कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 8273371714 पर अपनी समस्या एवं सुझाव दर्ज करा सकते है।

उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वारा है इसके साथ ही हर की पौड़ी में कई महत्वपूर्ण पर्व में देश विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु गंगा स्नान को आते है,इसके लिए यह जरूरी है कि आने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए साफ सफाई व्यवस्था निरंतर की जानी नितांत आवश्यक है।

ALSO READ  BIG BREAKING: हरिद्वार में हाईवे पर अब नहीं चलेगा कब्जे और पार्किंग का खेल, DM मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता,अपर उपजिलाधिकारी रुड़की हर गिरी, एसएलओ आकाश जोशी,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल वर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा० शि०)अमित कुमार चन्द, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, स्वजल नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित सभी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत,नगर पालिका एवं खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 7 4
Users Today : 426
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 7 4
Users Today : 426
Users Yesterday : 836