न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » खेल » “हरिद्वार विश्वविद्यालय में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ! स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 के विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की बरसात, तालियों की गूंज के बीच चमके युवा सितारे”

“हरिद्वार विश्वविद्यालय में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ! स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 के विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की बरसात, तालियों की गूंज के बीच चमके युवा सितारे”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। हरिद्वार विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने हेतु भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, टग ऑफ वॉर, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, एथलेटिक्स (100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़), जिम प्रतियोगिताएं (बेंच प्रेस, स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट एवं आर्म रेसलिंग) सहित अनेक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एस.के. गुप्ता, प्रो वाइस चांसलर डॉ. आदेश आर्य, रजिस्ट्रार सुमित चौहान एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रज्वल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अध्यक्ष सीए एस.के. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को विकसित करते हैं|

कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ हुआ। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे विश्वविद्यालय के सबसे यादगार आयोजनों में से एक बताया।

ALSO READ  उत्तराखंड बना खेलों का गढ़! हरिद्वार में कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खेल मंत्री रेखा आर्या बोलीं– ओलंपिक तक पहुंचाएंगे 40 एथलीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 9
Users Today : 411
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 9
Users Today : 411
Users Yesterday : 836