न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:सावन के अंतिम सोमवार पर हरिद्वार को मिली शिवमय सौगात, ॐ पुल के पास 21 फीट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा का लोकार्पण Big breaking”बरसात थमते ही रुड़की की सड़कों का होगा कायाकल्प, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शुरू कराया निर्माण कार्य” Big breaking:हरिद्वार में चैन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश! बाइक सवार दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, महिला के गले से झपटी चेन बरामद Big breaking:रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी का बड़ा एक्शन! 09 नवंबर तक धरातल पर दिखना चाहिए काम, धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी Big breaking:हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, बर्गर किंग से लेकर पिरान कलियर मेले तक ताबड़तोड़ छापेमारी Big breaking रिंग से कुश्ती तक हरिद्वार पुलिस का जलवा! महिला कांस्टेबलों ने जीते गोल्ड, टीम ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान
Home » कार्यवाही » “सिडकुल में मोबाइल लुटेरों का खेल खत्म! चाकू की नोक पर लूट करने वाले बाइक सवार बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, लूटा गया मोबाइल, चाकू और बाइक बरामद”

“सिडकुल में मोबाइल लुटेरों का खेल खत्म! चाकू की नोक पर लूट करने वाले बाइक सवार बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, लूटा गया मोबाइल, चाकू और बाइक बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिड़कुल पुलिस ने चाकू दिखाकर मोबाइल फोन लूटने की वारदात का खुलासा करते हुए मोटरसाइकिल सवार दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 मई को अंगद प्रसाद साहू पुत्र बिहारी साहू निवासी ग्राम सकरिया, पोस्ट पेलवाह थाना गौपारू जिला शहडोल मध्य प्रदेश, हाल निवासी नवोदय नगर चौक ने थाना सिड़कुल में तहरीर देकर बताया था

कि आईएमसी चौक के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने रास्ता रोककर उनका मोबाइल फोन लूट लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

घटना के खुलासे के लिए सक्रिय हुई पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने हसन और आशु नामक दो युवकों को पुलिस लाइन तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक चाकू बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपितों के नाम पते हसन पुत्र पप्पू निवासी ग्राम जंगबहादुरगंज थाना पशिगामा जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश, हाल निवासी बदायूं हाउस निकट फिनो बैंक रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार व आशु पुत्र सियानंद निवासी शिव मंदिर के पास रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार, हाल निवासी आयरन हेरिटेज स्कूल के निकट ग्राम आनेकी थाना सिडकुल हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 0 8 3 3
Users Today : 136
Users Yesterday : 555
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 0 8 3 3
Users Today : 136
Users Yesterday : 555