न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » मुलाकात » “देहरादून को मिली नई रफ्तार! डीएम आशीष चौहान और एसएसपी की अहम मुलाकात, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा पर बना बड़ा रोडमैप”

“देहरादून को मिली नई रफ्तार! डीएम आशीष चौहान और एसएसपी की अहम मुलाकात, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा पर बना बड़ा रोडमैप”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। जनपद देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी आशीष चौहान से रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एसएसपी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान जनपद की कानून व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय, यातायात प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

दोनों अधिकारियों ने जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान और शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि देहरादून के नागरिकों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। साथ ही अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को लेकर भी विशेष रणनीति के साथ कार्य किया जाएगा।

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने भी पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए प्रशासन और पुलिस के बीच समन्वित प्रयासों के माध्यम से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान और सुशासन की स्थापना के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य करेंगे।

इस शिष्टाचार भेंट को जनपद में प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय तथा सुचारु कानून व्यवस्था की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 9
Users Today : 411
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 9
Users Today : 411
Users Yesterday : 836