न्यूज़ फ्लैश
“Big breaking:कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, 57 करोड़ की योजनाओं पर मुहर; मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा” Big breaking:सावन के अंतिम सोमवार पर हरिद्वार को मिली शिवमय सौगात, ॐ पुल के पास 21 फीट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा का लोकार्पण Big breaking”बरसात थमते ही रुड़की की सड़कों का होगा कायाकल्प, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शुरू कराया निर्माण कार्य” Big breaking:हरिद्वार में चैन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश! बाइक सवार दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, महिला के गले से झपटी चेन बरामद Big breaking:रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी का बड़ा एक्शन! 09 नवंबर तक धरातल पर दिखना चाहिए काम, धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी Big breaking:हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, बर्गर किंग से लेकर पिरान कलियर मेले तक ताबड़तोड़ छापेमारी
Home » देवदूत » “हरिद्वार में गंगा बनी काल, लेकिन देवदूत बनकर पहुंचे आपदा राहत दल के जवान! तेज बहाव में बह रहे दो श्रद्धालुओं की थम गई थीं सांसें, जवानों ने जान की बाजी लगाकर मौत के मुंह से छीन लाई जिंदगी”

“हरिद्वार में गंगा बनी काल, लेकिन देवदूत बनकर पहुंचे आपदा राहत दल के जवान! तेज बहाव में बह रहे दो श्रद्धालुओं की थम गई थीं सांसें, जवानों ने जान की बाजी लगाकर मौत के मुंह से छीन लाई जिंदगी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। गंगा घाटों पर बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच आपदा राहत दल 40 पीएसी के जवान लगातार सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

बुधवार को विष्णु घाट पर गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर दो श्रद्धालु बहने लगे। घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मदद के लिए शोर मचाया गया।

सूचना मिलते ही आपदा राहत दल के जवान तत्काल सक्रिय हुए और बिना समय गंवाए गंगा में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

दल के उप निरीक्षक इखलाक मलिक के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल चंद्र मोहन, रवि वालिया, कांस्टेबल महावीर बिष्ट एवं गौरव सिंह ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों श्रद्धालुओं तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के बाद श्रद्धालुओं की स्थिति सामान्य पाई गई। मौके पर मौजूद लोगों और श्रद्धालुओं ने जवानों की तत्परता और बहादुरी की सराहना की। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया।

आपदा राहत दल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सावधानी बरतें, निर्धारित सुरक्षा सीमाओं के भीतर ही रहें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 0 8 6 4
Users Today : 167
Users Yesterday : 555
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 0 8 6 4
Users Today : 167
Users Yesterday : 555