न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » श्रद्धांजलि » “उत्तराखंड ने खोया अपना युगपुरुष, सुशासन और राष्ट्रसेवा की अमिट पहचान थे खंडूरी जी — त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि”

“उत्तराखंड ने खोया अपना युगपुरुष, सुशासन और राष्ट्रसेवा की अमिट पहचान थे खंडूरी जी — त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय सेना के गौरव मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) स्व. भुवन चंद्र खंडूरी जी के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें ढांढस बंधाया।

सांसद श्री रावत ने कहा कि स्व. खंडूरी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदार प्रशासन और जनसेवा के उच्च आदर्शों को समर्पित रहा।

भारतीय सेना में रहते हुए उन्होंने मातृभूमि की रक्षा में उल्लेखनीय योगदान दिया, वहीं सार्वजनिक जीवन में सुशासन, पारदर्शिता और विकासोन्मुख राजनीति कीसशक्त मिसाल प्रस्तुत की।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए स्व. खंडूरी जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और प्रशासनिक दक्षता ने प्रदेश की विकास यात्रा को नई दिशा प्रदान की।

उनका आदर्श जीवन एवं राष्ट्रसेवा का भाव आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। श्री रावत ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड स्व. खंडूरी जी के योगदानों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा तथा उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और आदर्शों का अनुसरण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ALSO READ  सीएम धामी ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 8
Users Today : 410
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 5 8
Users Today : 410
Users Yesterday : 836