न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » कार्यवाही » “गेस्ट हाउस के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: झगड़े से बिगड़ी फिजा, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में पुलिस ने चारों को सिखाया कानून का सबक”

“गेस्ट हाउस के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: झगड़े से बिगड़ी फिजा, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में पुलिस ने चारों को सिखाया कानून का सबक”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने बम्बई मदरसा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के बाहर झगड़ा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांति भंग में चालान किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के अनुसार सूचना मिली थी कि मुंबई मदरसा के पास एक गेस्ट हाउस के सामने दो महिलाएं और दो पुरुष आपस में कहासुनी और आरोप-प्रत्यारोप करते हुए विवाद कर रहे हैं।

विवाद के चलते क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनने की आशंका थी।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया और चारों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।पुलिस का कहना है

कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टीम में एसएसआई देवेंद्र सिंह तोमर, एसआई विशाखा असवाल और हेड कांस्टेबल जमशेद अली सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343