न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » खुलासा » “इश्क का जुनून बना खूनी साजिश: शादीशुदा बेटी से शादी की चाह में रची गई खौफनाक प्लानिंग, पिता को रास्ते से हटाने के लिए खेत में ले जाकर हथौड़े से उतारा मौत के घाट—बहादराबाद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा”

“इश्क का जुनून बना खूनी साजिश: शादीशुदा बेटी से शादी की चाह में रची गई खौफनाक प्लानिंग, पिता को रास्ते से हटाने के लिए खेत में ले जाकर हथौड़े से उतारा मौत के घाट—बहादराबाद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में हुए राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है।

इस सनसनीखेज मामले में प्रेम संबंध, पारिवारिक विरोध और सुनियोजित साजिश की चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है।घटना 27 अप्रैल 2026 को सामने आई, जब मृतक के पुत्र प्रियांशु ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिता की हत्या किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। परिजनों द्वारा शव की पहचान राजवीर सिंह के रूप में की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और डिजिटल एविडेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच करते हुए पुलिस ने कलियर रोड स्थित लकी हॉस्पिटल के पास से आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पंकज का मृतक की शादीशुदा पुत्री से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन राजवीर इस रिश्ते के खिलाफ था। इसी कारण पंकज ने अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 26 अप्रैल की शाम दोनों ने राजवीर को शराब पिलाने के बहाने खेत में बुलाया और हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पंकज की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी छोटेलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा, मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल, पर्स व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस खुलासे के साथ ही पुलिस ने एक जघन्य हत्या की गुत्थी सुलझा ली है, जिससे क्षेत्र में राहत की भावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 8 9
Users Today : 300
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 8 9
Users Today : 300
Users Yesterday : 398