“चारधाम यात्रा को लेकर सतपाल महाराज का सख्त संदेश: ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण, बोले—तीर्थयात्रियों की सुविधा में जरा भी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त!”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर चार धाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किए जा रहे पंजीकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने संबंधित आधिकारियों एवं कर्मचारियों…













