न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » संदेश » “चारधाम यात्रा को लेकर सतपाल महाराज का सख्त संदेश: ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण, बोले—तीर्थयात्रियों की सुविधा में जरा भी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त!”

“चारधाम यात्रा को लेकर सतपाल महाराज का सख्त संदेश: ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण, बोले—तीर्थयात्रियों की सुविधा में जरा भी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद प्रभारी/पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण कर चार धाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा किए जा रहे पंजीकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने संबंधित आधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि तीर्थ यात्रियों के लिए सभी मूल भूत सुविधाएं उपलब्ध हो,इसमें किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए तथा यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी कर्मचारी तीर्थयात्रियों से सौम्य व्यवहार रखे तथा अतिथि देवो भव परम्परा के तहत उनका स्वागत करे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चार धाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा संचालित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है तथा इसके लिए सभी प्रबन्धन किए जा रहे है।उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय हैकि चारधाम यात्रा पर आने वाले चार लाख सात हजार नौ सौ इकसठ (4 07961) तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन कर लिए है,जिसमें यमनोत्री धाम में सत्तानवे हजार सात सौ चार (57704),गंगोत्री धाम में सत्तावन हजार आठ सौ त्रेसठ (57863) ,केदारनाथ धाम में दो लाख सात हजार चार सौ बावन(207452),बद्रीनाथ धाम में चौरासी हजार नौ सौ बयालीस(84942) तीर्थयात्रियों ने दर्शन की लिए है। उन्होंने कहा कि अब तक चौबीस लाख अड़सठ हजार एक सौ बत्तीस (2,46,8132) तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि आ रहे तीर्थयात्रियों यात्रा मंगलमय हो तथा उनकी मनोकामना पूर्ण हो। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 9 1
Users Today : 181
Users Yesterday : 861