न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश BIG BREAKING:: देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा रोमांच! सफेद बाघ ‘तेजस’ की हुई धमाकेदार एंट्री, अब कॉलेज के छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री BIG BREAKING:: कैंट विधानसभा को धामी की बड़ी सौगात! 48.44 करोड़ के 23 विकास कार्यों का तोहफा, 8 बड़ी घोषणाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर BIG BREAKING:: त्रिवेंद्र सिंह रावत का अधिकारियों को सख्त संदेश, हर पात्र तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ; कुंभ से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ में बिछड़े पापा को दो साल तक ढूंढता रहा परिवार, कलियर में भिक्षा मांगते मिले तो पुलिस ने बजाई खुशियों की घंटी, CISF दरोगा बेटे की छलकी आंखें! BIG BREAKING:: शिवालिक इको पार्क को मिलेगा भव्य स्वरूप, प्रकृति और जैव विविधता से नहीं होगा समझौता! ₹100 करोड़ की योजना से संवरेगा मुनिकीरेती, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने दिए सख्त निर्देश
Home » बैठक » BIG BREAKING:: मसूरी में गूंजेगी साइकिलिंग की धमक! देश-विदेश के धुरंधर जुटेंगे, 26 नवंबर को भव्य समापन के साथ छाएगा ‘अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का रोमांच

BIG BREAKING:: मसूरी में गूंजेगी साइकिलिंग की धमक! देश-विदेश के धुरंधर जुटेंगे, 26 नवंबर को भव्य समापन के साथ छाएगा ‘अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का रोमांच

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून । उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन एवं माउंटेन बाइकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित पांचवें संस्करण ‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का समापन आगामी 26 नवंबर को देहरादून स्थित लक्षमणपुरी मसूरी में होगा।

समापन कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन एवं समापन कार्यक्रम के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 18 से 26 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का समापन 26 नवंबर को सुबखोली से होते हुए मसूरी बाईपास तिराहे स्थित लक्ष्मणपुरी में होगा।

जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को सुबखोली एवं फिनिशिंग प्वाइंट पर चिकित्सकीय टीम तथा एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को रैली मार्ग पर यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा।

शिक्षा विभाग को रैली के समापन अवसर पर मार्ग में पड़ने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रतियोगिता के फिनिशिंग प्वाइंट पर प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल को स्वयंसेवकों तथा पीआरडी जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

खेल विभाग को आवश्यकतानुसार खेल प्रशिक्षकों की तैनाती तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को फिनिशिंग प्वाइंट एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर एसडीआरएफ की टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को सुबखोली से फिनिशिंग प्वाइंट एवं मसूरी तक यातायात व्यवस्था में सहयोग करने को कहा गया।

ALSO READ  "चारधाम यात्रा 2026: ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर हाईटेक इंतजाम, सीसीटीवी निगरानी में होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, डीएम ने कसी तैयारियों की कमान"

नगर पालिका परिषद मसूरी को रैली मार्ग पर साफ-सफाई, सफाई कर्मियों की तैनाती, डस्टबिन की व्यवस्था, मार्ग संकेतक बोर्ड एवं मार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फिनिशिंग प्वाइंट पर सामुदायिक साफ-सफाई की व्यवस्था करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, सीएमओ नरेन्द्र कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान, जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरंग, टीआई पुलिस नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: शिवालिक इको पार्क को मिलेगा भव्य स्वरूप, प्रकृति और जैव विविधता से नहीं होगा समझौता! ₹100 करोड़ की योजना से संवरेगा मुनिकीरेती, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने दिए सख्त निर्देश

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 1 8 0
Users Today : 566
Users Yesterday : 798
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 1 8 0
Users Today : 566
Users Yesterday : 798