न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र BIG BREAKING: देहरादून में EVM-VVPAT की सुरक्षा पर डीएम आशीष चौहान की पैनी नजर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग वेयरहाउस का किया निरीक्षण BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश BIG BREAKING: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, निर्माणाधीन पुलों पर अधिकारियों की पैनी नजर—गुणवत्ता से समझौता नहीं! BIG BREAKING: नदियों में कूड़ा फेंका तो सीधे FIR! डीएम आशीष चौहान ने कसा शिकंजा, अनधिकृत डंपिंग साइट पर भी होगी सख्त कार्रवाई
Home » कार्यवाही » “दहेज के लालच में हत्या: ससुराल वालों ने विवाहिता को जहर देकर मार डाला, तीन गिरफ्तार”

“दहेज के लालच में हत्या: ससुराल वालों ने विवाहिता को जहर देकर मार डाला, तीन गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)कनखल, हरिद्वार। थाना कनखल पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर विवाहिता को जहर देकर मारने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

भोगपुर, थाना लक्सर निवासी पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री का विवाह ग्राम अजीतपुर निवासी गौरव के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला का आरोप है कि गौरव व उसके परिवारवालों ने उसकी पुत्री को जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी।

दहेज हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कनखल में मामला दर्ज किया गया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश देकर गौरव पुत्र श्रवण कश्यप, श्रवण कुमार पुत्र रतिराम, और श्रवण कुमार की पत्नी — तीनों निवासी ग्राम अजीतपुर, थाना कनखल — को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जाएगा।

 

ALSO READ  "दोस्ती के नकाब में चोरी का खेल: बरसात में रेनकोट पहन ‘यार’ ने ही उड़ा ली कार, हरिद्वार पुलिस ने किया राज़फ़ाश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 7 3 2
Users Today : 188
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 7 3 2
Users Today : 188
Users Yesterday : 1097