न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र BIG BREAKING: देहरादून में EVM-VVPAT की सुरक्षा पर डीएम आशीष चौहान की पैनी नजर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग वेयरहाउस का किया निरीक्षण BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 76 पुलिसकर्मियों के तबादले; SSP ने तत्काल प्रभाव से जारी किए आदेश
Home » अभियान » “साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा एनडीआरएफ का केदार डोम अभियान: मुख्यमंत्री धामी

“साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा एनडीआरएफ का केदार डोम अभियान: मुख्यमंत्री धामी

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 22 मई — मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तीसरे पर्वतारोहण अभियान पर रवाना हो रहे एनडीआरएफ के 44 सदस्यीय दल को शुभकामनाएं दीं।

यह दल लगभग 6,832 मीटर ऊंची केदार डोमश चोटी को फतह करने के लिए रवाना हुआ है। अभियान देहरादून से शुरू होकर उत्तरकाशी, गंगोत्री, चिरबासा, भोजवासा, तपोवन और कीर्ति ग्लेशियर से होकर गुजरेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान न केवल जवानों की क्षमताओं को बढ़ाएगा, बल्कि राज्य में साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

44 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम केदार डोमश (6,832 मीटर) की चढ़ाई के लिए रवाना

आपदा प्रबंधन सुदृढ़ करने हेतु 1480 करोड़ की योजना स्वीकृत

एसडीआरएफ और पुणे की इंडियन रेस्क्यू एकेडमी के बीच समझौता

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंट प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है, जिसके अंतर्गत 1480 करोड़ रुपये की राशि आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए स्वीकृत की गई है।

अभियान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयारी का हिस्सा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार लगातार ट्रैकिंग, राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हों और राज्य पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बन सके।

साइक्लिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा

एनडीआरएफ के डीजी श्री पीयूष आनंद ने बताया कि यह अभियान उच्च हिमालय क्षेत्रों में रेस्क्यू कार्यों में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

ALSO READ  "कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!"

टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स और नयार महोत्सव का आयोजनउन्होंने कहा कि एनडीआरएफ हमेशा राज्य की आपात आवश्यकताओं के लिए तत्पर रहती है, और अब ‘टाइम ऑफ रिस्पॉन्स’ को भी घटाया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, डीजीपी श्री दीपम सेठ, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रोहेला एवं सचिव श्री विनोद कुमार सुमन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 8 6 4
Users Today : 320
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 1 8 6 4
Users Today : 320
Users Yesterday : 1097