न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश BIG BREAKING:: देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा रोमांच! सफेद बाघ ‘तेजस’ की हुई धमाकेदार एंट्री, अब कॉलेज के छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री BIG BREAKING:: कैंट विधानसभा को धामी की बड़ी सौगात! 48.44 करोड़ के 23 विकास कार्यों का तोहफा, 8 बड़ी घोषणाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर BIG BREAKING:: त्रिवेंद्र सिंह रावत का अधिकारियों को सख्त संदेश, हर पात्र तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ; कुंभ से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ में बिछड़े पापा को दो साल तक ढूंढता रहा परिवार, कलियर में भिक्षा मांगते मिले तो पुलिस ने बजाई खुशियों की घंटी, CISF दरोगा बेटे की छलकी आंखें! BIG BREAKING:: शिवालिक इको पार्क को मिलेगा भव्य स्वरूप, प्रकृति और जैव विविधता से नहीं होगा समझौता! ₹100 करोड़ की योजना से संवरेगा मुनिकीरेती, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने दिए सख्त निर्देश
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: हरिद्वार की प्राचीन ज्ञान धरोहर होगी संरक्षित, दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटाइजेशन; ज्ञान भारत मिशन को लेकर CDO ने दिए निर्देश

BIG BREAKING:: हरिद्वार की प्राचीन ज्ञान धरोहर होगी संरक्षित, दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटाइजेशन; ज्ञान भारत मिशन को लेकर CDO ने दिए निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, पंजीकरण, संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मिशन के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों एवं उनकी भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि ज्ञान भारत मिशन भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य देश की प्राचीन एवं समृद्ध ज्ञान परंपरा को संरक्षित करना, उसका दस्तावेजीकरण एवं डिजिटाइजेशन कर भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना तथा इस ज्ञान को आमजन के लिए सुलभ बनाना है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जनपद के सार्वजनिक एवं निजी पुस्तकालयों, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों, आश्रमों, मठों, गुरुद्वारों तथा अन्य संस्थाओं में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों एवं दुर्लभ ज्ञान सामग्री का समयबद्ध सर्वेक्षण एवं पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी व्यक्ति, धार्मिक संस्था, स्वयंसेवी संगठन अथवा शिक्षण संस्थान के पास प्राचीन पांडुलिपियां, हस्तलिखित ग्रंथ या अन्य दुर्लभ ज्ञान सामग्री उपलब्ध है तो इसकी जानकारी जिला पर्यटन विकास अधिकारी, हरिद्वार के कार्यालय में उपलब्ध कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त जनपद के खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों एवं संस्कृत महाविद्यालयों के माध्यम से भी जानकारी साझा की जा सकती है, ताकि उपलब्ध पांडुलिपियों की स्क्रीनिंग कर उनका वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन कराया जा सके।

ALSO READ  BIG BREAKING:: झनकट में अचानक रुका CM धामी का काफिला, जनता से मिले मुख्यमंत्री—सुनी समस्याएं, अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय, शिक्षा विभाग एवं नगर निगम सहित अन्य संबंधित संस्थानों से मिशन के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्ध पांडुलिपियों की पहचान एवं जानकारी संकलित करें।

बैठक में अवगत कराया गया कि राज्य स्तर पर पतंजलि विश्वविद्यालय को नोडल संस्था बनाया गया है, जिसके माध्यम से पांडुलिपियों की स्क्रीनिंग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को सदस्य नामित किया गया है। यह समिति जनपद में उपलब्ध पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, सत्यापन, संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन से संबंधित कार्यों का समन्वय करेगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी आमजन, धार्मिक संस्थान, स्वयंसेवी संस्था, शिक्षण संस्थान, आश्रम, मठ अथवा सामाजिक संगठन के पास प्राचीन पांडुलिपियां, हस्तलिखित ग्रंथ या दुर्लभ ज्ञान सामग्री उपलब्ध है तो वे इस राष्ट्रीय अभियान में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही हमारी प्राचीन ज्ञान एवं सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सकता है।

बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने ज्ञान भारत मिशन के उद्देश्यों, कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि सार्वजनिक एवं निजी पुस्तकालयों, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों, आश्रमों, मठों एवं अन्य संस्थाओं में उपलब्ध पांडुलिपियों की पहचान कर उनका सर्वेक्षण एवं पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकृत पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम (GYAN BHARATAM) ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से डिजिटाइज कर संरक्षित किया जाएगा।

ALSO READ  "हरिद्वार पहुंचे सीएम सलाहकार दिनेश अग्रवाल, बोले- कांवड़ और कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार"

बैठक में शोध अधिकारी, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय डॉ. हरीश चंद्र गुरानी, प्रभारी प्राचार्य श्री भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय डॉ. रविंद्र कुमार, पतंजलि विश्वविद्यालय से डॉ. स्वाति आर्य, कुलसचिव उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय दिनेश कुमार, कुलसचिव देव संस्कृति विश्वविद्यालय दाऊ देवगण, श्रीराम सोनपे, उप नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, पूर्णिमा बिष्ट, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: शिवालिक इको पार्क को मिलेगा भव्य स्वरूप, प्रकृति और जैव विविधता से नहीं होगा समझौता! ₹100 करोड़ की योजना से संवरेगा मुनिकीरेती, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने दिए सख्त निर्देश

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 1 8 0
Users Today : 566
Users Yesterday : 798
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 1 8 0
Users Today : 566
Users Yesterday : 798