न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश BIG BREAKING:: देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा रोमांच! सफेद बाघ ‘तेजस’ की हुई धमाकेदार एंट्री, अब कॉलेज के छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री BIG BREAKING:: कैंट विधानसभा को धामी की बड़ी सौगात! 48.44 करोड़ के 23 विकास कार्यों का तोहफा, 8 बड़ी घोषणाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर BIG BREAKING:: त्रिवेंद्र सिंह रावत का अधिकारियों को सख्त संदेश, हर पात्र तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ; कुंभ से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ में बिछड़े पापा को दो साल तक ढूंढता रहा परिवार, कलियर में भिक्षा मांगते मिले तो पुलिस ने बजाई खुशियों की घंटी, CISF दरोगा बेटे की छलकी आंखें! BIG BREAKING:: शिवालिक इको पार्क को मिलेगा भव्य स्वरूप, प्रकृति और जैव विविधता से नहीं होगा समझौता! ₹100 करोड़ की योजना से संवरेगा मुनिकीरेती, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने दिए सख्त निर्देश
Home » सौगात » BIG BREAKING:: रुड़की से नैनीताल का सफर हुआ आसान, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सीधी बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात!

BIG BREAKING:: रुड़की से नैनीताल का सफर हुआ आसान, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सीधी बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। रुड़की से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। इससे रुड़की क्षेत्रवासियों को नैनीताल आने-जाने में सहूलियत रहेगी। रुड़की से अन्य कई मुख्य शहरों के लिए भी सीधे बस सेवा शुरू करने की तैयारी है।

बुधवार को कैबिनेट मंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की रोडवेज डिपो को दो नई बीएस-6 श्रेणी की बसें मिली हैं। पहाड़ी मार्गों पर संचालन के लिए विशेष रूप से उपयुक्त इन बसों में 41 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि रुड़की से नैनीताल के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी तक नैनीताल जाने के लिए लोगों को हरिद्वार या देहरादून जाकर बस पकड़नी पड़ती थी, लेकिन अब रुड़की से ही सीधा सफर किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि रुड़की डिपो को जल्द ही अन्य नई बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे परिवहन सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी कुंभ मेले को देखते हुए नई इलेक्ट्रिक बसें भी आने वाली हैं। इन बसों का संचालन देहरादून और हरिद्वार से विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

इस दौरान परिवहन विभाग के महाप्रबंधक (संचालन) प्रतीक जैन, पार्षद पंकज सतीजा, सरदार सतवीर सिंह, अनुराग त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष सैनी, अवनीश शर्मा, कविश मित्तल और दीपक बत्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ALSO READ  “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अल्मोड़ा में दिखी धरातल पर उतरती सरकार मुख्यमंत्री धामी का ताड़ीखेत से विकास शंखनाद — ₹77.25 करोड़ की 32 योजनाओं की सौगात, घोषणाओं की बरसात, जनसमस्याओं का मौके पर समाधान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: शिवालिक इको पार्क को मिलेगा भव्य स्वरूप, प्रकृति और जैव विविधता से नहीं होगा समझौता! ₹100 करोड़ की योजना से संवरेगा मुनिकीरेती, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने दिए सख्त निर्देश

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 1 8 0
Users Today : 566
Users Yesterday : 798
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 1 8 0
Users Today : 566
Users Yesterday : 798