“मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, पुजारियों को दिलाई सुचिता की शपथ; चढ़ावे में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई”
(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। मंदिरों मे चढ़ावा चोरी के मामले सामने आने के बाद हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने अपने पुजारियों को सुचिता बनाए रखने की शपथ दिलाई है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी ने मंदिर के सभी पुजारी और अन्य स्टाफ को शपथ दिलाई।…













