न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “धामी सरकार का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: हरिद्वार के लक्सर में बार-बार नियम तोड़ने वाले 5 रिटेल भंडारणों की स्वीकृति निरस्त, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई”

“धामी सरकार का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: हरिद्वार के लक्सर में बार-बार नियम तोड़ने वाले 5 रिटेल भंडारणों की स्वीकृति निरस्त, आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने हरिद्वार जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लक्सर क्षेत्र के पांच रिटेल भंडारणों की स्वीकृति निरस्त कर दी है।

विभाग ने यह कदम एक ही खनन सत्र के दौरान दो से अधिक बार अनियमितता पाए जाने के बाद उठाया।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, लगातार निरीक्षण और जांच के दौरान संबंधित रिटेल भंडारणों में नियमों का उल्लंघन सामने आया। इसके बाद नियमानुसार उनकी स्वीकृति रद्द कर दी गई। विभाग का कहना है कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुरूप अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एक ही खनन सत्र में दो से अधिक बार नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार के राजस्व की सुरक्षा, खनिज संसाधनों के संरक्षण और पारदर्शी खनन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ALSO READ  "धामी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक: हरिद्वार ज़मीन घोटाले में अफसरों पर बड़ी कार्रवाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522