न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » निष्कासित » “उत्तराखंड कांग्रेस में मचा बवाल! तीन बड़े नेताओं पर गिरी अनुशासन की गाज, 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित”

“उत्तराखंड कांग्रेस में मचा बवाल! तीन बड़े नेताओं पर गिरी अनुशासन की गाज, 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिथौरागढ़ जिले के तीन नेताओं को अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से निष्कासित किया है।

इन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता निरस्त कर छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि 30 जून को पिथौरागढ़ में परिवर्तन संकल्प कार्यक्रम में व्यावधान करने व पार्टी विरोध गतिविधि को राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लिया है।

पिथौरागढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी व दीपक लुंठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। पार्टी की ओर से तीनों नेताओं को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया था।

जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके आधार पर तीनों नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। प्रदेश महासचिव संगठन भंडारी ने कहा, कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  "अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण और सोशल मीडिया पर दिखावे की राजनीति भारी पड़ी — भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को 6 वर्षों के लिए किया निष्कासित"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522