न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » अभियान » “हरिद्वार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर बड़ा अभियान, सीडीओ के कड़े निर्देश—सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हर हाल में होगा पालन, हर ग्राम पंचायत बनाएगी एक्शन प्लान”

“हरिद्वार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर बड़ा अभियान, सीडीओ के कड़े निर्देश—सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हर हाल में होगा पालन, हर ग्राम पंचायत बनाएगी एक्शन प्लान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने को लेकर सक्रियता से काम करने को कहा गया है।

सोमवार को हुई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और खंड विकास अधिकारियों की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन हर हाल करना होगा।

निर्देशों में विशेष रूप से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को अपने-अपने विकास खंडों में ऐसे सभी स्थानों की पहचान करनी होगी जहां सुरक्षित तरीके से कूड़ा जमा किया जा सके।इसके साथ ही, सभी ग्राम पंचायतों को यह निर्देश दिया गया है कि वे प्लास्टिक या अन्य अपशिष्ट की पहचान करें और उन्हें भी प्रबंधन के दायरे में लाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन न केवल सामान्य कूड़े के निस्तारण को लेकर गंभीर है, बल्कि विशेष प्रकार के अपशिष्टों, जैसे कि प्लास्टिक कचरे, के प्रबंधन पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। इन अपशिष्ट के सुरक्षित संग्रह और निस्तारण के लिए जल्द ही ग्राम पंचायतों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एक्शन प्लान और स्वच्छता कंट्रोल रूम को दायित्व

सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि वे एक विस्तृत एक्शन प्लान (कार्य योजना) तैयार करें। इस एक्शन प्लान को मुख्यालय पर स्थित स्वच्छता कंट्रोल रूम को प्रस्तुत करना होगा। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया व्यवस्थित और निगरानी योग्य हो।

ALSO READ  "गौसेवा का बड़ा अभियान: CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र का एक्शन प्लान, रुड़की गौशाला में 200 और गोवंश को मिलेगा नया आश्रय!"

स्वच्छता कंट्रोल रूम इन योजनाओं की समीक्षा करेगा और उनके कार्यान्वयन की प्रगति पर नजर रखेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्देशों का प्रभावी कार्यान्वयन कई चुनौतियों से भरा हो सकता है,

जिसमें जन जागरूकता की कमी, संसाधनों का अपर्याप्त आवंटन और ग्राम स्तर पर कार्यान्वयन की क्षमताएं शामिल हैं। इनके संबंध में भी रिपोर्ट मांगी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 0 6
Users Today : 227
Users Yesterday : 522