न्यूज़ फ्लैश
“धामी का दमदार विजन: विकास, निवेश और सुशासन से ‘देवभूमि’ लिख रही तरक्की की नई कहानी, 2027 कुंभ का भी दिया न्योता” “उत्तराखंड के भविष्य की आवाज बनी 2.5 लाख कलमें! ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में युवाओं ने खोला विजन का पिटारा, CM धामी खुद सुनेंगे 140 चुनिंदा छात्रों के सपने” “ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा कानून का संदेश, नशे-साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों पर छात्रों को किया जागरूक” “गांवों की तरक्की का नया रोडमैप! भरत चौधरी का बड़ा फोकस—रोजगार, सड़क और स्थानीय संसाधनों से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था” “ग्रामीण अंचल में भाजपा को मजबूत करने का संकल्प, 2027 में फिर सरकार बनाने की तैयारी तेज” “धर्म-संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में संत समाज की अहम भूमिका, देवभूमि की पवित्रता से कोई समझौता नहीं: CM धामी”
Home » संकल्प » “ग्रामीण अंचल में भाजपा को मजबूत करने का संकल्प, 2027 में फिर सरकार बनाने की तैयारी तेज”

“ग्रामीण अंचल में भाजपा को मजबूत करने का संकल्प, 2027 में फिर सरकार बनाने की तैयारी तेज”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, जगजीतपुर, हरिद्वार पर एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने एक अत्यंत कर्मठ, अनुभवी एवं संगठन के प्रति समर्पित नेतृत्व को हरिद्वार जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि शैलेंद्र बिष्ट के मार्गदर्शन में संगठन न केवल बूथ स्तर तक मजबूत होगा, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में भी गति आएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि जिला प्रभारी जी के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक संगठन को और प्रभावी बनाया जाएगा और भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

पुष्प गुच्छ भेंट के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को हम बूथ तक लेकर जाएंगे। और 2027में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा राज्य मंत्री नितिन गौतम , प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी विकास तिवारी नव नियुक्त जिला भाजपा हरिद्वार प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट को हरिद्वार जिला प्रभारी बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया इस अवसर पर, संजय सहगल , जितेंद्र चौधरी , हरजीत सिंह , योगेश चौहान , राजबीर कश्यप,लव शर्मा , तरुण नय्यर , निपेंद्र चौधरी, लोकेश पाल,धर्मेंद्र सिंह चौहान, तेलूराम प्रधान, रीता चमोली,विक्रम भुल्लर,रेनू शर्मा, चित्रा देवी,संदीप शर्मा , राजबीर कश्यप , विशाल गर्ग, कन्हैया खेवड़िया, अरविंद कुशवाहा, आशीष झा,राव जमीर, नकली राम सैनी, विनीत जोली, प्रेम शंकर पिंकी, कमल प्रधान, एजाज हसन, प्रताप प्रधान,सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 9 6 2 9
Users Today : 71
Users Yesterday : 906
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 9 6 2 9
Users Today : 71
Users Yesterday : 906