न्यूज़ फ्लैश
“धामी का दमदार विजन: विकास, निवेश और सुशासन से ‘देवभूमि’ लिख रही तरक्की की नई कहानी, 2027 कुंभ का भी दिया न्योता” “उत्तराखंड के भविष्य की आवाज बनी 2.5 लाख कलमें! ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में युवाओं ने खोला विजन का पिटारा, CM धामी खुद सुनेंगे 140 चुनिंदा छात्रों के सपने” “ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा कानून का संदेश, नशे-साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों पर छात्रों को किया जागरूक” “गांवों की तरक्की का नया रोडमैप! भरत चौधरी का बड़ा फोकस—रोजगार, सड़क और स्थानीय संसाधनों से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था” “ग्रामीण अंचल में भाजपा को मजबूत करने का संकल्प, 2027 में फिर सरकार बनाने की तैयारी तेज” “धर्म-संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में संत समाज की अहम भूमिका, देवभूमि की पवित्रता से कोई समझौता नहीं: CM धामी”
Home » कार्यक्रम » “धर्म-संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में संत समाज की अहम भूमिका, देवभूमि की पवित्रता से कोई समझौता नहीं: CM धामी”

“धर्म-संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में संत समाज की अहम भूमिका, देवभूमि की पवित्रता से कोई समझौता नहीं: CM धामी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड,भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने भक्ति को जन जन तक पहुँचाया है। उनकी वाणी में अद्भुत शक्ति थी और दृष्टि में भगवान बुद्ध के समान असीम करुणा थी। पूज्य सतगुरु ने समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने जीवन भर यही सिखाया कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का सानिध्य और सतगुरु की कृपा मिलना सौभाग्य की बात है। हमारे संत समाज ने हमेशा धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। उनके मार्गदर्शन से समाज को धर्म और संस्कृति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। भारत की महान संस्कृति हमें सिखाती है कि कितनी भी कठिनाइयां आएं, हमें अच्छे समाज के निर्माण और विकास को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर श्री सतगुरु चेतनानंद जी भूरी वाले ने कहा की संस्था द्वारा 57 वर्ष से निरंतर अखंड भोजन करवा रहा है,संस्था गरीबों की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में ऐसे नियम एवं कानून लागू किए है,जिसका पूरा देश अनुसरण कर रहे है,उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन विनय रोहिल्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल,जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,ओमप्रकाश जमदग्नि,प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, आशु चौधरी,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोभाल,एसपी ट्रैफिक निशा यादव,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी,उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा,सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह,साधु संत सहित विभिन्न प्रदेशों से आए भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 9 6 2 9
Users Today : 71
Users Yesterday : 906
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 9 6 2 9
Users Today : 71
Users Yesterday : 906