न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Home » आभार » “कलियर मेले में बिछड़ी 8 साल की सना को पुलिस ने मिलाया माता-पिता से, बच्ची के चेहरे पर लौटी मुस्कान”

“कलियर मेले में बिछड़ी 8 साल की सना को पुलिस ने मिलाया माता-पिता से, बच्ची के चेहरे पर लौटी मुस्कान”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। कलियर मेले में ड्यूटी के दौरान पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता से बिछड़ी 8 वर्षीय बच्ची को उसके परिजनों से सकुशल मिलवा दिया गया। पुलिस की इस पहल से बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लौट आई, वहीं परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को कलियर मेले में ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों को एक 8 वर्षीय बालिका रोती हुई मिली। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम सना और निवासी गाजियाबाद बताया। बच्ची घबराई हुई थी, जिस पर पुलिस कर्मियों ने उसे विश्वास में लेकर शांत कराया और उसके परिजनों के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की।

पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मेले में परिजनों की तलाश शुरू की। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लगातार प्रयास किए गए और बच्ची द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसके परिवार तक पहुंचने का प्रयास किया गया। अथक प्रयासों के बाद आर/सी 113 लक्ष्मण सिंह बिष्ट एवं आर/सी 121 निर्मल कोहली ने बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया।

इसके बाद बालिका सना को उसके पिता अब्दुल और माता अफसाना के सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय बाद अपनी बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

उत्तराखण्ड पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर ड्यूटी के साथ संवेदनशीलता और मानवीय जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।

ALSO READ  रक्षाबंधन पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने एसएसपी को बांधी राखी, महिला सुरक्षा को लेकर जताया आभार, पुलिस सेवा को बताया समाज की असली रक्षा-डोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 7
Users Today : 163
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 7
Users Today : 163
Users Yesterday : 1042