न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेवा संकल्प की गूंज, 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ — प्रदीप बत्रा बोले, जनभागीदारी से बनेगा आयोजन भव्य! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 11 अक्टूबर तक सताएगा मौसम का नया सितम BIG BREAKING:: सीएम धामी का युवाओं को ‘फ्यूचर रेडी’ बनने का मंत्र, ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से बोले—छात्रहित के साथ राष्ट्रहित को भी दें प्राथमिकता BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में बेटियों का दमदार जलवा, फुटबॉल मुकाबलों में पौड़ी-देहरादून-नैनीताल और टिहरी की शानदार जीत! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की स्वच्छता का मेगा प्लान तैयार, 32 सेक्टरों में 13,865 टॉयलेट और 8,065 मूत्रालयों से होगी सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद! BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Home » अपील » “गंगनहर के तेज बहाव में डूब रहा था 10 साल का चांद, देवदूत बनकर पहुंचे पीएसी जवान—बहादुरी से बचाई मासूम की जान”

“गंगनहर के तेज बहाव में डूब रहा था 10 साल का चांद, देवदूत बनकर पहुंचे पीएसी जवान—बहादुरी से बचाई मासूम की जान”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर, 20 अगस्त। कलियर मेले में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब गंगनहर में स्नान के दौरान 10 वर्षीय जायरीन तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। मौके पर मौजूद 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए बच्चे की जान बचा ली।जानकारी के अनुसार, चांद पुत्र अजमेर अली, निवासी डासना, गाजियाबाद, कलियर मेले में आया था। बुधवार को गंगनहर में स्नान करते समय अचानक वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबने लगा। बच्चे को संकट में देखकर मौके पर तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी आपदा राहत दल के जवान पीसी इखलाक मलिक ने बिना समय गंवाए गंगनहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू अभियान में पीसी इखलाक मलिक के साथ कांस्टेबल मोहित गुसाईं और कांस्टेबल सुमित नौटियाल भी शामिल रहे। बच्चे को सकुशल बचाए जाने पर परिजनों और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।

आपदा राहत दल द्वारा लगातार लाउड हेलर के माध्यम से श्रद्धालुओं को गंगनहर के तेज बहाव और खतरनाक स्थानों पर स्नान न करने की चेतावनी दी जा रही है। इसके बावजूद कुछ श्रद्धालु सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं।

पुलिस और आपदा राहत दल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ALSO READ  स्वतंत्रता दिवस पर हरिद्वार में शराब की बिक्री पूर्णतः बंद रहेगी, जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 8
Users Today : 164
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 0 0 1 8
Users Today : 164
Users Yesterday : 1042