न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » कार्यवाही » “जमानत पर रिहा होकर बना ‘विधायक प्रतिनिधि’, सड़कों पर गुंडागर्दी दिखाने वाला अनीश अब पुलिस के रडार पर — मुकदमा दर्ज, तलाश जारी”

“जमानत पर रिहा होकर बना ‘विधायक प्रतिनिधि’, सड़कों पर गुंडागर्दी दिखाने वाला अनीश अब पुलिस के रडार पर — मुकदमा दर्ज, तलाश जारी”

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। हरिद्वार जनपद की कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्राम कान्हापुर निवासी अनीश पुत्र यामीन, जो हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था, अपने 40-50 समर्थकों के साथ सड़कों पर हुडदंग करता नजर आया। अनीश ने अपने वाहन पर “विधायक प्रतिनिधि” का बोर्ड लगा रखा था और हूटर बजाते हुए लोगों से दुर्व्यवहार करता दिखाई दिया। आरोपी ने हाईकोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करते हुए रैली भी निकाली।

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई की गई। कोतवाली गंगनहर में अनीश और उसके समर्थकों के खिलाफ मु.अ.सं. 190/192/188 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहनों पर लगे हूटर और अवैध बोर्डों की जांच भी शुरू कर दी है।

बता दें कि अनीश पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसे करीब 13 महीने बाद जमानत मिली थी। फिलहाल वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने साफ कर दिया है कि गुंडई के इस तमाशे को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ALSO READ  "स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में चोरी का खेल खत्म! लक्सर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी दबोचे — चोरी का 100% माल बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 7 2
Users Today : 429
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 7 2
Users Today : 429
Users Yesterday : 1033