न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता BIG BREAKING:: हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, शासन के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
Home » कार्यवाही » Big barking:सिडकुल में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! 51 नशेड़ी दबोचे, खुलेआम जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा

Big barking:सिडकुल में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! 51 नशेड़ी दबोचे, खुलेआम जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। सार्वजनिक स्थानों और ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों से कुल 51 लोगों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 12,750 रुपये का संयोजन शुल्क वसूल किया गया।मुख्यालय स्तर से चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों और शराब की दुकानों के आसपास खुले में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को थाना सिडकुल पुलिस ने थाना अध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, सिडकुल क्षेत्र में फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय कुछ नशेड़ी राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसकर माहौल खराब कर रहे थे। इस संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर शिकंजा कसा।

पुलिस ने सभी पकड़े गए लोगों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते या पिलाते और हुड़दंग करते पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ALSO READ  BIG BREAKING:: तमंचा दिखाकर लूट की दुकान सजाई, हरिद्वार पुलिस ने दो बदमाशों की ‘दुकान’ ही बंद कराई! बाइक-मोबाइल लूटकर बने थे हीरो, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 7 8 2
Users Today : 887
Users Yesterday : 1012
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 7 8 2
Users Today : 887
Users Yesterday : 1012